फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: नहीं मिलीं रोडवेज की नई बसें, दावे हवाई

Sat, 12 Oct 2024 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 12 Oct 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। रोडवेज को नहीं बस मिलने के दावे हवाई साबित हुए हैं और यात्री पुरानी खटारा बसों में सफर करने के लिए मजबूर हैं। निगम से डिपो को अक्तूबर पहले सप्ताह में 25 नई बसें मिलनी थीं, लेकिन इनका अब तक अता-पता नहीं है। ऐसे में निगम के लिए भी पुरानी बसों को सड़कों पर दौड़ाना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में 58 बसें शामिल हैं। वर्ष 2019 के बाद डिपो को नई बसें नहीं मिलीं हैं। ऐसे में पुरानी बसों को सड़कों पर दौड़ाना निगम की मजबूरी बना है। हालात यह हैं कि अपनी उम्र पार कर चुकीं 25 बसों को संचालित कर यात्रियों को राहत पहुंचाई जा रही है। डिपो ने अक्तूबर महीने के पहले सप्ताह में नई बसें मिलने का दावा किया था। डिपो के मुताबिक निगम से 25 नई बस मिलनी थीं। हैरानी है कि अब तक एक भी नई बस पिथौरागढ़ नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में यात्री पुरानी खटारा बसों में सफर करने के लिए मजबूर हैं जो आए दिन सड़कों पर उन्हें धोखा दे रही हैं। संवाद
विज्ञापन

इंजन में खराबी से नौ बसें टनकपुर में खड़ीं
पिथौरागढ़। नई बस न मिलने से डिपो के साथ ही यात्री परेशान हैं। इंजन में खराबी के चलते नौ बसें टनकपुर वर्कशॉप में खड़ीं हैं। एक महीने बाद भी इनकी खराबी दूर नहीं हो सकी है। ऐसे में बसों की कमी के चलते यात्री टैक्सी में सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बसें देहरादून पहुंचने की सूचना है। इनमें काम हो रहा है। उम्मीद है पिथौरागढ़ डिपो को जल्द नई बसें मिलेंगी। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed