{"_id":"671299f7c84364fc9f09b5dd","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-119209-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 400 मीटर दूर से बिजली कनेक्शन लेने के लिए मजबूर हैं लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 400 मीटर दूर से बिजली कनेक्शन लेने के लिए मजबूर हैं लोग
Fri, 18 Oct 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लम्पाटा (कासनी ) क्षेत्र के लोगों ने ऊर्जा निगम से सरकारी भूमि पर बिजली के नए पोल लगाने की मांग की है। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने कहा है कि क्षेत्र में बिजली के पोल नहीं होने से लगभग 15-20 परिवारों को 200 से 400 मीटर दूर से कनेक्शन लेना पड़ रहा है।
ज्ञापन में कहा है कि उन्होंने हाल के कुछ वर्षों में यहां जमीन खरीदकर मकान बनाए हैं। अभी तक ऊर्जा निगम ने बिजली के पोल नहीं लगाए हैं। ऐसे में सैकड़ों मीटर दूर से बिजली का कनेक्शन लेना पड़ रहा है। अधिक दूरी होने से केबिल बार-बार टूट जाती है। लोगों ने कहा है कि इससे पूर्व भी उनकी मांग पर बिजली विभाग के कर्मचारी आए लेकिन स्थानीय लोगों ने पोल नहीं लगाने दिए। उन्होंने जिलाधिकारी से सरकारी भूमि पर बिजली के पोल लगाने के लिए राजस्व उपनिरीक्षक और ऊर्जा निगम को निर्देशित करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में नैन सिंह, दीवान सिंह, कुलवंत सिंह, नवीन सिंह, मदन सिंह, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विभागीय स्तर पर समस्याओं का समाधान न होने पर डीएम खफा
पिथौरागढ़। विभागीय स्तर पर समस्याओं का समाधान न होने से परेशान लोगों के कलक्ट्रेट पहुंचने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। जब
लम्पटा के लोग यूपीसीएल और तहसील कार्यालय में प्रार्थना पत्र देने के बाद भी बिजली के खंभे न लगने की शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे तो डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह की समस्याओं का जब विभागीय स्तर पर समाधान हो सकता है को लोगों को कलक्ट्रेट की दौड़ क्यों लगानी पड़ रही है। उन्होंने यूपीसीएल से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
डीएम विनोद गोस्वामी ने कहा कि लोग अपनी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। विभागीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जनता का समय और धन बर्बाद हो रहा है। सभी मुख्यालय और तहसील के सभी विभागाध्यक्षों को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेना होगा। उन्होंने समस्याओं को सुनने के लिए कार्यालयों में समय निर्धारित करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि विभागीय स्तर पर निस्तारित होने वाली समस्याओं को लेकर लोग कलक्ट्रेट पहुंचे तो कार्रवाई होगी। उन्होंने लम्पाटा के लोगों की बिजली के खंभे लगाने की समस्या का विभागीय स्तर पर समाधान न होने पर यूपीसीएल से स्पष्टीकरण मांगा है।