{"_id":"67129addf8a3db32ca05a187","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-119206-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टाकुला से तड़ीगांव तक सड़क कटिंग से ग्रामीण खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टाकुला से तड़ीगांव तक सड़क कटिंग से ग्रामीण खुश
Fri, 18 Oct 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा पर काली नदी किनारे बसा तड़ीगांव का क्षेत्र आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों के अनुरोध पर अब सड़क कटिंग का कार्य शुरू हो गया है। सड़क बनने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी।
तड़ीगांव के ग्रामीणों को झूलाघाट बाजार में आने के लिए बलतड़ी तक पैदल आना पड़ता है। वड्डा आने के लिए टाकुला तक दो किमी का पैदल सफर तय करना पड़ता है। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के प्रतिनिधि मंडल ने पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर से टाकुला से तड़ीगांव को सड़क मार्ग से जोड़ने का अनुरोध किया था। अब विधायक निधि से टाकुला से तड़ीगांव दो किमी तक सड़क कटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। टाकुला से 700 मीटर आगे तक सड़क पहुंच गई है। टाकुला-तड़ीगांव सड़क बनने से काली नदी क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चंद रोड़ियाल, प्रधान कविता चंद, सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र चंद, रोशन चंद, कमला चंद ने विधायक महर के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जीवन कोहली, रघु सौन, विक्रम भंडारी का आभार जताया है।