{"_id":"66dc8fd29577958f300a1375","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-117663-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बोल्डर और भू-धंसाव के डर से ठेकेदार ने सड़क खोलने का कार्य रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बोल्डर और भू-धंसाव के डर से ठेकेदार ने सड़क खोलने का कार्य रोका
Sat, 07 Sep 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला थल-सातसिलिंग राजमार्ग नागीमल पहाड़ी के दरकने से पिछले चार दिन से बंद है। इसके चलते पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन वाया डीडीहाट होकर जा रहे हैं। थल के पास नागीमल पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिरने और रामगंगा के कटाव से सड़क का सौ मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है।
लोनिवि पिथौरागढ़ के अधीन सड़क को शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे विभाग ने जेसीबी लगा कर सड़क खोलने का प्रयास किया था। सड़क की खतरनाक स्थिति और ऊपर पहाड़ी से गिर रहे बोल्डर, नीचे से भू धंसाव होने से जान के खतरे की आशंका देख ठेकेदार ने कार्य रोक दिया। अब विभाग अन्य ठेकेदार से संपर्क कर फिर से काम शुरू करने का प्रयास कर रहा है। बीती रात भी पहाड़ी से बोल्डर गिरने की आवाजें आ रही थीं। सड़क बंद होने से गैस सिलिंडर और दूध की आपूर्ति बाधित हो गई है। ज्ञात हो कि थल के बलतिर में गैस सर्विस का गोदाम है। यहां से बाजार, प्रेमनगर, तल्ला जोहार के नाचनी, बांसबगड़, तेजम, क्वीटी, डोर, बला, बिर्थी, गिनीबैंड को गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जाती है। साथ ही पिथौरागढ़ डेयरी से यहां पचास लीटर दूध की आपूर्ति होती है। यदि सड़क खुलने में समय लगा तो इन सभी स्थानों के लिए गैस का संकट गहरा सकता है।
हरड़िया में 10 घंटे बंद रही हिमनगरी की सड़क
पिथौरागढ़/नाचनी। सीमांत जिले में ग्रामीण क्षेत्र को जोड़ने वाली 21 सड़कें मलबा, बोल्डर गिरने से बंद हैं। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया में 10 घंटे तक बंद रही। लोनिवि के जेई कृष्णा पिपलिया ने बताया कि शनिवार को सुबह आठ बजे सड़क को यातायात के लिए खोला गया। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने से सड़क रोज घंटों बंद हो रही है। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाचनी-भैंसकोट सड़क चार किमी तक खुल गई है। पीएमजीएसवाई धारचूला के अधिशासी अभियंता शिवम रावत ने बताया कि शेष छह किमी सड़क खोलने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में तेजम में सर्वाधिक 47, थल में 45 और डीडीहाट में 28 मिमी बारिश दर्ज की गई। संवाद