फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

अधिकारी आपसी सामंजस्य से विकास कार्यों को दें मूर्तरूप: टम्टा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो बजट संसद में पारित हुआ है वह महिला, युवा, किसान और अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने वाला है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी सामंजस्य बनाते हुए जनहित के विकास कार्यों को मूर्तरूप देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

टम्टा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 2047 में विकसित भारत के संकल्प के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का कार्य करें। समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत जो भी कार्य किए जा रहे हैं उनमें पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का पूर्ण ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने वन विभाग को निर्देश दिए कि सड़क मार्ग से संबंधित लंबित वन भूमि स्थानांतरण के मामलों का समाधान करना सुनिश्चित करें। बैठक के बाद मंत्री एवं जिलाधिकारी रीना जोशी ने 15 प्रारंभिक परीक्षा के सफल सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, सीडीओ नंदन कुमार समेत ब्लॉक प्रमुख और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 सड़कों से जुड़ेंगी ग्राम पंचायतें
पिथौरागढ़। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण तोक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए 100 प्लस सड़क योजना लांच की गई है। इसके तहत उत्तराखंड को भी सौगात मिली है। कहा कि जनपद की लगभग 300 सड़कों से ग्राम पंचायतों को जोड़ा जाएगा। संवाद
एग्रीकल्चर और पर्यटन में नई तकनीकी से करें कार्य
पिथौरागढ़। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने पर्यटन, कृषि, उद्यान एवं मत्स्य विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों का ग्रुप बनाकर एग्रीकल्चर और पर्यटन के क्षेत्र में नई तकनीकी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग किसानों को उन्नत किस्म के बीज, तकनीकी उपलब्ध कराएं। उन्हाेंने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ विचार विमर्श के बाद विकास योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। संवाद

---------
सड़कों को बेहतरीन बनाने के हो रहे प्रयास : टम्टा



पिथौरागढ़। केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग अजय टम्टा ने कहा कि अधिकाधिक पर्यटक और तीर्थयात्री उत्तराखंड में आएं, इसके लिए सड़कों को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में मंत्री टम्टा ने कहा कि राज्य में बीआरओ और एनएचए के कार्यों में तेजी लाने के अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। ज्योलिंगकांग और लिपुलेख तक सड़क पहुंचाई जा रही है। चारधाम की सड़क को टू लेन किया जाएगा। अल्मोड़ा से दन्या-पनार, काठगोदाम-नैनीताल सड़क को टू लेन बनाने के साथ ही अल्मोड़ा से वाया बागेश्वर होते हुए उडियारी बैंड तक सड़क को ठीक करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीमा की सड़कों को दुरुस्त करने के लिए विभागों से सुझाव लिए जा रहे हैं। मानसून सीजन में जिन सड़कों पर नुकसान होता है उसकी जानकारी लेकर मलबे की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुविधा के लिए गाजियाबाद में आदि कैलाश का बोर्ड लगाया गया है। संवाद



फोटो 17 पीटीएच 18 पी- यूपी के गाजियाबाद में लगा आदि कैलाश का बोर्ड। स्रोत: पंकज जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed