{"_id":"66ae71baa43056ced90b6f6e","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-116269-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दोबांस में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दोबांस में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान
Sat, 03 Aug 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के दोबांस में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने समस्या का तुरंत समाधान नहीं होने पर बिल नहीं देने और बिजली काट देने की मांग की है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य खीमराज जोशी के नेतृत्व में ग्रामीण विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल से मिले और ज्ञापन सौंपा। कहा कि दोबांस ग्राम पंचायत के तोक बांस, देवपुरी, गाड़पानी, परालथाम में लो वोल्टेज के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हर दूसरे-तीसरे दिन बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कई बार विभागीय कर्मियों को मौखिक रूप से बताया लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। उन्होंने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान दीपा जोशी, गणेश जोशी, प्रकाश जोशी, जगदीश चंद्र जोशी, त्रिलोक चंद्र जोशी, उमेश जोशी, दयाकिशन जोशी, खीमानंद जोशी आदि शामिल रहे। संवाद