{"_id":"66ad1b87741d2af376091717","slug":"people-face-the-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-116223-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धारचूला के वतन गांव में लकड़ी का पैदल पुल बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धारचूला के वतन गांव में लकड़ी का पैदल पुल बहा
Fri, 02 Aug 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़) । क्षेत्र में हुई भारी बारिश से उमचिया से पार वतन जाने वाला 10 मीटर लंबा लकड़ी का पैदल पुल बह गया है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव के सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ने उप जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश से गधेरे पर बना पुल बह गया है। इस पुल से ग्रामीणों का रोज का आना-जाना रहता है। इसी पुल से वह अपने जानवरों को बुग्याल में चराने के लिए ले जाते हैं। उन्होंने शीघ्र पुल बनाए जाने की मांग उठाई है।
न्यू सोबला में पुलिया बही, पेयजल लाइन ध्वस्त
धारचूला। ग्राम पंचायत न्यू सोबला में बृहस्पतिवार हुई अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। प्रधान अंजू देवी ने उप जिलाधिकारी को नुकसान की सूचना दी है। उप जिलाधिकारी ने पटवारी को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। प्रधान ने कहा है कि तोक भिमिगांव में आरसीसी पुलिया बह गई है। विक्रम सिंह के एक कमरे का मकान ध्वस्त हो गया है। मल्ला भिमिगांव से तल्ला भिमिगांव आने वाली पेयजल लाइन ध्वस्त हो गई है। गांव का पैदल खड़ंजा मार्ग, मेला से पानापत नाले में पुलिया और मार्ग ध्वस्त हुए हैं। राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि विक्रम सिंह का व्यवसायिक टिन शेड बना था जो क्षतिग्रस्त हो गया है। कहा कि सड़क खुलने के बाद स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।