फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face the problems.

Pithoragarh News: 20 सड़कों पर थमी रफ्तार, 40 हजार लोग परेशान

Thu, 05 Sep 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Sep 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में बंद सड़कें लोगों का दर्द बढ़ा रही हैं। मलबा और बोल्डर गिरने से एक स्टेट हाईवे सहित 20 सड़कें बंद हैं। इससे 40 हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। थल-सातसिलिंग सड़क 24 घंटे से बंद है। ऐसे में थल और मुनस्यारी के लिए 20 किमी की अधिक दूरी तय कर वाया डीडीहाट सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से थल-सातसिलिंग, बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, खेला-गर्गुवा, पौड़ी-घटकुना, एलागाड़-जुम्मा, मदकोट-तोमिक, बंगापानी-जाराजिबली, छिरकिला-जम्कू, नाचनी-भैंसकोट, होकरा-नामिक, मसूरीकांडा-होकरा, मुनस्यारी-हरकोट, सेलमाली-विचना, मदकोट-बोना, बांसबगड़-धामीगांव, साईपोलू-क्वीरीजिमिया, कोटा-कांडाधूरा, मालाकोट-लोध, मुनस्यारी-नाचनी सड़कें बंद हैं। एक साथ अधिक सड़कें बंद होने से 80 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह कटा है। गांवों में आपूर्ति लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन

वाहनों की आवाजाही थमने से गांवों में रसोई गैस, फल, सब्जी और दैनिक जरूरत का सामान नहीं पहुंच पा रहा है। इससे बड़ी आबादी परेशान है। किसी तरह ग्रामीण पैदल सफर कर स्थानीय बाजारों में पहुंच रहे हैं और तब जाकर पीठ पर सामान ढोकर घर पहुंचा रहे हैं। बीमार और गर्भवतियां भी पैदल सफर कर अस्पताल पहुंचने के लिए मजबूर हैं। मुनस्यारी को जोड़ने वाली प्रमुख थल-सातसिलिंग सड़क पर 24 घंटे बाद भी आवाजाही शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में यात्री और वाहन चालक लंबी दूरी तय कर वाया डीडीहाट सफर करने के लिए मजबूर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि और राजस्व की टीम ने किया थल-सातसिलिंग सड़क का निरीक्षण
थल। थल-सातशिलिंग सड़क का 100 मीटर हिस्सा थल के पास रामगंगा नदी में समाने से इस पर बीते बुधवार से आवाजाही ठप है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को लोनिवि के ईई विवेक कुमार सक्सेना, थल के तहसीलदार दमन शेखर राणा, सहायक अभियंता विनोद गोस्वामी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। तहसीलदार दमन शेखर राणा ने कहा कि सड़क पर लगातार धंसाव हो रहा है। ऐसे में भू वैज्ञानिकों की टीम निरीक्षण करेगी। इसके बाद ही सड़क सुधारीकरण का काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed