फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People face problems.

Pithoragarh News: रई शिव विहार कॉलोनी की समस्याओं से महिलाओं में गुस्सा

Mon, 25 Sep 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 25 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
पिथौरागढ़। रई शिव विहार कॉलोनी की पानी, बिजली, रास्ते की समस्या का समाधान नहीं होने से महिलाओं और लोगों में गुस्सा है। महिलाओं ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को रई शिव विहार कॉलोनी की महिलाएं और लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग के लिए नारे लगाए। महिलाओं ने कहा कि लंबे समय से वह समस्याओं के समाधान के लिए डीएम कार्यालय पहुंच चुकी हैं। इसके बाद भी उनकी समस्याओं को लेकर प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उन्होंने रई पुल से शिव विहार कॉलोनी तक रास्ता नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानीहोती है। इसके बाद भी रास्ते और नाली का निर्माण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिव विहार कॉलोनी के लिए पांच साल पहले आया ट्रांसफार्मर अभी तक रास्ते में ही पड़ा है। उन्होंने जल्द ट्रांसफार्मर लगाने और प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना के तहत लोगों को पेयजल कनेक्शन देने की मांग की। इस मौके पर ललिता धानिक, रेखा खड़ायत, माधवी देवी, ममता मनौला, बिमला ज्याला, मंजू, कमला, ललिता, गीता, नीतू पुष्पा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed