{"_id":"6511c74980d39ca237086989","slug":"people-face-problems-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-5012-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नगर के लिए बनाई पेयजल योजनाओं की जांच करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नगर के लिए बनाई पेयजल योजनाओं की जांच करो
Mon, 25 Sep 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के लिए बनाई गई पेयजल योजनाओं की जांच की मांग को लेकर जन मंच सोर के सदस्यों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
ज्ञापन में कहा है कि मुख्यालय और उससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आंवलाघाट स्थित रामगंगा से करोड़ों रुपये से पेयजल योजना बनाई गई। योजना से 12 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जानी थी लेकिन इससे चार से छह एमएलडी पानी ही उपलब्ध हो रहा है। कहा है कि घाट योजना के अधिकांश पाइप लाइनों से पंप बदलने के बाद भी दो एमएलडी पानी की ही आपूर्ति हो रही है।
जल जीवन मिशन योजना में पेयजल से वंचित शहर, गांव, कस्बों के लिए अलग से योजना बनाई जानी थी। अब इन्हीं योजनाओं से उन्हें भी जोड़ दिया गया है। इससे जिला मुख्यालय में आधी आबादी को तीन-चार दिन के अंतराल के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। मंच के संयोजक भगवान बिष्ट और सुबोध बिष्ट ने पेयजल योजनाओं, जल जीवन मिशन की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बेस अस्पताल भवन बनकर तैयार है लेकिन संसाधनों के अभाव में लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।