{"_id":"6513165bba0ec3e09007a2d6","slug":"people-face-problems-pithoragarh-news-c-229-1-shld1009-2183-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अश्वताल-झलानदेव मार्ग पर डामरीकरण करवाओ हुजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अश्वताल-झलानदेव मार्ग पर डामरीकरण करवाओ हुजूर
Tue, 26 Sep 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। ब्लाॅक के अश्वताल-झलानदेव मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। मार्ग पर डामरीकरण नहीं होने से आवाजाही करने वाले लोगों और वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर मार्ग पर डामरीकरण की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान सुनीता देवी, प्रदीप देव, अशोक देव, नरेंद्र सिंह देव, कुंदन सिंह, रमेश सिंह, त्रिलोक सिंह आदि ने कहा कि ग्राम पंचायत थुवामाहरा के लिए लोनिवि ने अश्वताल से झलानदेव तक चार किमी लंबे मार्ग का निर्माण किया था।
डामरीकरण न होने से मार्ग बदहाल है। ऊबड़-खाबड़ मार्ग पर रपटने से स्कूली छात्र और ग्रामीण चोटिल हो गए हैं। उनका कहना है कि कई बार लोनिवि के अधिकारियों को पत्र दिया जा चुका है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क मार्ग पर डामरीकण के लिए जिला योजना से धनराशि भी स्वीकृत हुई है। जल्द मार्ग पर डामरीकरण न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। लोनिवि के ईई संजय चौहान का कहना है कि शुरूआत में एक किमी छोड़कर आगे तीन किमी मार्ग पर डामरीकरण के लिए टेंडर की प्रकिया पूरी हो चुकी है। ठेकेदार काम करने में देरी कर रहा है। ठेकेदार को नोटिस भेजा गया है। 10 दिन के भीतर कार्य शुरू न करने पर बांड निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।