फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People engaged in repair of canal

नहर की मरम्मत में जुटे लोग

Sat, 09 Jun 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 09 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
People engaged in repair of canal
बलुवाकोट के गुईयां-गैरागांव नहर की मरम्मत करते लोग - फोटो : अमर उजाला

सरकारी तंत्र को आइना दिखाते हुए बलुवाकोट ग्राम पंचायत के गैरागांव, बोरागांव, जोशीगांव के लोगों ने क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। यह नहर दो साल पहले आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

विज्ञापन


वर्ष 2016 की बरसात में इन गांवों के खेतों को सिंचाई करने वाली नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीण तब से नहर की मरम्मत करने की गुहार विभाग, प्रशासन और सरकार से लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार ग्रामीणों ने आपस में चंदा कर नहर की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। करीब 65 मीटर लंबी नहर की मरम्मत की जानी है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश भट्ट, शंकर भट्ट, नारायण भट्ट का कहना है कि दो साल से इलाके के लोग खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। 20 मई 2018 को इस मामले में क्षेत्र की महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय का घेराव किया था, लेकिन फिर भी अमला हरकत में नहीं आया। खेतों को सूखा नहीं रखा जा सकता, इसलिए ग्रामीणों ने आपस में चंदा कर नहर की मरम्मत करने का फैसला लिया। शनिवार से नहर मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। देव सिंह ऐरी, लाल सिंह रावत, जगत सिंह ऐरी, धर्मानंद भट्ट नहर के मरम्मत के काम में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed