फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   People crossing the river with the help of wooden logs in pithoragarh

Pithoragarh News: जान हथेली पर रखकर लकड़ी के लट्ठों के सहारे नदी पार कर रहे लोग, आखिर कब जागेगा सरकार?

Wed, 04 Sep 2024 05:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 04 Sep 2024 05:00 PM IST
सार

मुनस्यारी से मल्ला जोहार जाने वाले मार्ग पर तीन दिन पूर्व भूस्खलन हो गया था। नदी पर लकड़ी के लट्ठे डाले गए हैं। इन लट्ठों से आवाजाही करना खतरनाक बना हुआ है।

विज्ञापन
People crossing the river with the help of wooden logs in pithoragarh
मल्ला जोहार जाने के लिए हो रही परेशानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुनस्यारी से मल्ला जोहार जाने वाले मार्ग पर तीन दिन पूर्व भूस्खलन हो गया था। मार्ग बाधित होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नदी पर लकड़ी के लट्ठे डाले गए हैं। इन लट्ठों से आवाजाही करना खतरनाक बना हुआ है।

विज्ञापन

क्षेत्र में 11 सितंबर को नंदा अष्टमी की पूजा-अर्चना है। इसके चलते ग्रामीण काफी संख्या में आवाजाही कर रहे हैं। मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू ने कहा कि रड़गाड़ी पुल के दूसरी छोर पर भारी भूस्खलन होने से लोग नदी पार करते हुए माइग्रेशन गांव में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रास्ता काफी जोखिम भरा है। इससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने रास्ते को ठीक करने के लिए 83 बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के कमांडिंग ऑफिसर से वार्ता की। इस पर उन्हें बताया गया कि मलबा हटाने में दो दिन का समय लगेगा।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: निलंबित शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग पर एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने रखा उपवास, धरना दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में अधीनस्थ चयन आयोग के अध्यक्ष गणेश मर्तोलिया से भी वार्ता कर समस्या का समाधान किए जाने की मांग उठाई। धर्मशक्तू ने बताया कि नदी पार करने के लिए दो-चार लट्ठे तो लगाए गए हैं लेकिन जोखिम बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed