Pithoragarh: निलंबित शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग पर एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने रखा उपवास, धरना दिया
Pithoragarh News: सीईओ से अभद्रता और उन्हें धमकाने के आरोपी निलंबित शिक्षक और उसके साथियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए उपवास रखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीईओ से अभद्रता और उन्हें धमकाने के आरोपी निलंबित शिक्षक और उसके साथियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित एजुकेशनल मिनिस्टीरियल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए उपवास रखा। इस दौरान उन्होंने सीईओ कार्यालय के बाहर धरना देते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
बुधवार को मिनिस्टीरियल कर्मियों ने उपवास रख धरना देते हुए कहा कि निलंबन के बाद चंपावत में संबद्ध शिक्षक अपने साथियों को लेकर पिथौरागढ़ पहुंचा और सीईओ पर बहाली का दबाव बनाते हुए उनसे अभद्रता की। आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने के लंबे समय बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। बाहरी व्यक्तियों के सीईओ को धमकाने के बाद विभागीय कर्मियों में डर का माहौल है। कहा आरोपियों की गिरफ्तारी न होना चिंता का विषय है।
चेतावनी देते हुए कहा जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे। धरना देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, सचिव नवीन चंद्र पाठक, प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ चंद, नवीन पाठक, ज्योति कुमार पांडे, अमित चंद, पंकज खोलिया, संजय पंत, हरीश सेठी, प्रेम गिरी, दीपक कोहली, धीरज परिहार, विमल, तनुजा आदि शामिल रहे।