{"_id":"6a00cbbfd46426f63b0aa7b2","slug":"people-are-troubled-by-the-drinking-water-crisis-in-gunji-on-adi-kailash-marg-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-141659-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आदि कैलाश मार्ग के गुंजी में पेयजल संकट से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आदि कैलाश मार्ग के गुंजी में पेयजल संकट से लोग परेशान
Sun, 10 May 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलाश यात्रा पथ के गुंजी में पेयजल किल्लत से ग्रामीणों के साथ यात्री भी परेशान हैं। कई बार अनुरोध किए जाने के बाद भी पानी की स्थायी व्यवस्था नहीं किए जाने से ग्रामीणों में रोष पनप रहा है।
करीब चार माह पूर्व सड़क चौड़ीकरण के दौरान सारथी कंपनी की ओर से कालापानी से आने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। तब से ग्रामीण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। गुंजी मनेला के लिए नपलच्यू गांव से पंपिंग पेयजल योजना बनाई जा रही है। पेयजल निगम के अवर अभियंता रमेश मेहरा ने बताया कि योजना में अभी कार्य चल रहा है।
वन सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष पानी संकट का मामला उठाया। पिछले दिनों हुई बैठक में एसडीएम आशीष जोशी ने समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए थे। लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि सारथी कंपनी की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। आईटीबीपी और एसएसबी की ओर से टैंकरों से ग्रामीणों को पानी मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ग्रामीण खुद भी अपनी व्यवस्था भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब यात्रा सीजन शुरू होने से संकट अधिक गहरा गया है। ग्रामीणों को अपने साथ यात्रियों के लिए भी पानी जुटाने में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
--
गुंजी और बोन गांव में नेटवर्क की भी दिक्कत
व्यास घाटी के गुंजी और दारमा के बोन गांव में जिओ कंपनी का नेटवर्क नहीं आने से ग्रामीण परेशान हैं। गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल और बोन गांव के होम स्टे संचालक गुड्डू जंग ने बताया कि क्षेत्र में पिछले लंबे समय से नेटवर्क की दिक्कत बनी हुई है। इसके चलते ग्रामीण अपने परिजनों से भी बात नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने शीघ्र संचार व्यवस्था ठीक किए जाने की मांग की है।
फोटो-10 पीटीएच 13 पी-गुंजी में कुटी पेयजल लाइन के रखे पाइप। स्रोत : ग्रामीण