फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pension in accounts, stuck due to lockdown.

खातों में आई पेंशन, लॉकडाउन के कारण फंसी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Pension in accounts, stuck due to lockdown.
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। लॉकडाउन के कारण वाहन नहीं मिलने से पेंशनधारक पेंशन निकालने के लिए बैंक और पोस्ट ऑफिस नहीं जा पा रहे हैं। समाज कल्याण विभाग ने जिले के 36 हजार दिव्यांग, विधवा पेंशनधारकों के खातों में पेंशन का भुगतान कर दिया है, लेकिन ये लोग वाहन नहीं मिलने से पेंशन नहीं निकाल पा रहे हैं। इस कारण पेंशनधारकों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। समाज कल्याण विभाग को किसान, परित्यकता, वृद्धावस्था, तीलू रौतेली, बौना पेंशन, दिव्यांग पेंशन के भुगतान के लिए शासन से 12 करोड़ रुपये की धनराशि मिली थी। विभाग ने जिले की 9200 विधवावस्था, दिव्यांग पेंशन धारकों के खाते में 1200 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से पेंशन का भुगतान कर दिया है। साथ ही 2600 किसानों और 20150 वृद्धावस्था पेंशनधारकों के खातों में पेंशन का भुगतान कर दिया है। लॉकडाउन होने के कारण ये पेंशनधारक पेंशन निकालने के लिए बैंक, पोस्ट ऑफिस नहीं जा पा रहे हैं। जिससे उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनधारकों का कहना है कि सरकार ने पेंशन का भुगतान तो कर दिया लेकिन पेंशन निकालने के लिए बैंक तक कैसे जाए।
विज्ञापन
-:: 12 हजार बीपीएल पेंशनधारकों को मिलेगी 500 रुपये अतिरिक्त पेंशन::- पिथौरागढ़। गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत जिले के 12 हजार वृद्धावस्था विधवा, दिव्यांग पेंशनधारकों को 500 रुपये अतिरिक्त पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
--- जिले भर के दिव्यांग, विधवा, वृद्धवस्था, तीलू रौतेली, किसान पेंशन धारकों के खातों में पेंशन का भुगतान कर दिया है।-----लक्ष्मण सिंह मनौला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समाज कल्याण पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed