{"_id":"66cb721a677e12bb2e0df332","slug":"peacock-dance-celebrated-in-janmashtami-festival-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-117143-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जन्माष्टमी महोत्सव में मयूर नृत्य की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जन्माष्टमी महोत्सव में मयूर नृत्य की रही धूम
Sun, 25 Aug 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 25 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। हाट कला एवं सास्कृतिक मंच की ओर से आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव की दूसरी शाम विवेक बाबरा ग्रुप हल्द्वानी के ही नाम रही। ग्रुप ने मयूर डांस और काली तांडव की आकर्षक प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों और कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
स्टार नाइट में लोक गायक हरेंद्र कठायत, प्रियंका चनियाल, कल्याण बोरा, राजेंद्र प्रसाद, रागिनी बिष्ट आदि कलाकारों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। ऐपण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में इंदु खाती और जूनियर में शीतल परगांई प्रथम रहे। तीन वर्गों में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में कविता बोरा, निहारिका, ज्योत्सना जोशी प्रथम रहे। भाषण में नवनीत पंत, दीपिका मेहरा, चित्रकला में हर्षिता धपोला, पूजा मेहता, निधि नारायण ने बाजी मारी। क्विज में सांची परगई, अनिका जोशी प्रथम रहे। कार्यक्रम में राम सिंह बिष्ट, पूर्व सभासद मोहन कार्की, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भगवान बिष्ट, भगवान भंडारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
बाक्स
बेड़ीनाग में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आज
बेड़ीनाग। नव युवक मंगल दल पुराना बाजार की ओर से सोमवार को रामलीला मैदान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मटकी फोड़, नृत्य प्रतियोगिता के साथ ही भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के विजेता को 5100 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। संवाद