Uttarakhand: पिथौरागढ़ में यात्रियों को धोखा दे गई हेलीकॉप्टर सेवा, यात्री करते रहे इंतजार; नहीं आई फ्लाइट
पिथौरागढ़ के लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित हेलीकॉप्टर सेवा धोखा दे गई। यात्री नैनीसैनी एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे लेकिन हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचा। उन्हें हेलीकॉप्टर सेवा कैंसिल होने की जानकारी देकर औपचारिकता निभा दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ जनपद के लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित हेलीकॉप्टर सेवा धोखा दे गई। यात्री नैनीसैनी एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे लेकिन हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचा। घंटों इंतजार के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर सेवा कैंसिल होने की जानकारी देकर औपचारिकता निभा दी गई। ऐसे में यात्रियों को यहां से निराश होकर लौटते हुए टैक्सी और बस से सफर करना पड़ा।
सीमांत जिले में बेहतर एयर कनेक्टिविटी और यात्रियों की सुगम आवाजाही के दावे कर पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, पंतनगर, देहरादून रूट पर हेलीकॉप्टर सेवा संचालित की गई है। आसान सफर की उम्मीद में यात्रियों ने हेलीकॉप्टर की बुकिंग कर यात्री शनिवार को नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचे। घंटों इंंतजार के बाद भी हेलीकॉप्टर यहां नहीं पहुंचा। काफी समय बीतने के बाद जब यात्रियों ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों से कारण पूछा तो उन्हें तकनीकी दिक्कत का हवाला देकर बुकिंग कैंसिल की जानकारी देकर जिम्मेदारी से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया गया।
निराश यात्री एयरपोर्ट से बाहर निकले और टैक्सी, बस से उन्हें गंतव्य को रवाना होना पड़ा। यात्रियों ने कहा आए दिन हेलीकॉप्टर सेवा धोखा दे रही है। ऐसे में इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। एयर कनेक्टिविटी के नाम पर सीमांत के लोगों को हमेशा से छला जा रहा है।
88 वर्षीय बूढ़ी मां के साथ निराश लौटे गिरीश
पिथौरागढ़ जिले के निवासी गिरीश ओझा अपनी 88 वर्षीय मां पार्वती देवी को हल्द्वानी ले जाने के लिए नैनीसैनी पहुंचे। तीन घंटे इंतजार के बाद उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा। गिरीश ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद उन्हें हेलीकॉप्टर के न आने की सूचना दी गई। कहा इस तरह की सेवा से सोर के लोग दिक्कत झेल रहे हैं। ऐसे में तो बस या टैक्सी से ही सफर करना सही है।
सोमवार तक करना पड़ेगा इंतजार
हेलीकॉप्टर सेवा संचालित करने वाली कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक तकनीकी दिक्कत के चलते हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ नहीं पहुंच सका। तकनीकी दिक्कत को दूर करने में सोमवार तक का समय लगेगा। हैरानी है कि शनिवार से लेकर सोमवार तक हेलीकॉप्टर की बुकिंग फुल थी। हेलीकॉप्टर सेवा बंद होने से बुकिंग करा चुके यात्रियों में निराशा है और अन्य यात्रियों को अब सेवा का लाभ लेने के लिए इंतजार करना होगा।
कैलाश दर्शन करने वाले यात्रियों के लिए की अन्य हेलीकॉप्टर की व्यवस्था
जानकारी के मुताबिक इसी हेलीकॉप्टर से कैलाश दर्शन करने वाले यात्रियों को गुंजी और वहां से उन्हें वापस लाना था। ठीक समय पर सेवा ने धोखा दे दिया तो कैलाश दर्शन करने वाले यात्रियों के लिए अन्य हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करनी पड़ी।
तकनीकी कारणों से हेलीकॉप्टर सेवा स्थगित रही। सोमवार या मंगलवार से सेवा संचालित होगी।
- विनोद गोस्वामी, डीएम, पिथौरागढ़।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.