फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Parking in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में बनेंगी 150 वाहन पार्किंग क्षमता वाली तीन पार्किंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Parking in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग वाहनों को सड़कों के किनारे इस तरह प - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर में 150 वाहन क्षमता वाली तीन पार्किंग स्थलों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। नगर पालिका को तीनों पार्किंग के स्वीकृत होने का इंतजार है। पार्किंग निर्माण के बाद नगर की यातायात व्यवस्था सुधार होगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में आए दिन यातायात का दबाव बड़ रहा है। नगर में मल्टी स्टोरी पार्किंग के अलावा पार्किंग की अन्य कोई व्यवस्था नहीं है। टैक्सी चालक और जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोग सड़क के किनारे वाहनों को पार्क करने के लिए मजबूर हैं। वाहनों के सड़क किनारे पार्क होने से नगर में जाम की समस्या की गंभीर होती जा रही है। नगर पालिका ने चंद्रभागा में 50 वाहन क्षमता वाली पार्किंग निर्माण के लिए 25 लाख, पांडे गांव पुल के पास 60 वाहनों की पार्किंग के लिए 30 लाख और कृष्णापुरी बमनौला में 40 वाहन क्षमता वाली पार्किंग के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। नगर के अलग-अलग हिस्सों में तीन पार्किंगों के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सड़क किनारे पार्क हो रहे वाहनों का हो रहा है चालान
पिथौरागढ़। नगर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस अभियान चलाकर वाहन चालकों के चालान कर रही है। लोगों का कहना है शासन प्रशासन की अव्यवस्थाओं का खामियाजा उन्हें चालान के रूप में भुगतना पड़ रहा है। यदि पार्किंग स्थल होते तो उन्हें नो पार्किंग में वाहन पार्क करने की मजबूरी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में तीन पार्किंगों के निर्माण के लिए शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कैलाश जोशी, जेई नगर पालिका पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed