फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Parents started successive fasting

अभिभावकों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Sun, 23 Sep 2018 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Sun, 23 Sep 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
Parents started successive fasting
धारचूला में क्रमिक अनशन में बैठे अभिभावक - फोटो : अमर उजाला

सांसद आदर्श गांव जुम्मा के राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावकों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। अभिभावकों ने कहा कि जब तक शिक्षक विद्यालय में नहीं भेजे जाते हैं, आंदोलन जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन


शनिवार से धारचूला तहसील परिसर में धरना दे रहे छात्र-छात्राओं को रविवार को अभिभावकों ने घर भेज दिया और उनके स्थान पर स्वयं क्रमिक अनशन पर बैठ गए। तीसरे दिन ग्राम प्रधान राजेंद्री धामी, ग्राम पंचायत सदस्य लीला बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोहन सिंह बिष्ट, सोहन और भूपेंद्र सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे।
विज्ञापन


प्रधान राजेंद्री धामी ने कहा कि आदर्श इंटर कॉलेज में शिक्षकों के 13 पद रिक्त हैं। तीन शिक्षकों से हाईस्कूल और इंटर की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। सरकार और शिक्षा विभाग छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। जब तक प्रशासन एवं शिक्षा विभाग विज्ञान, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषयों के शिक्षकों की तैनाती नहीं करते हैं, तब तक अनशन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed