फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Parents sitting on campus with students

विद्यार्थियों के साथ धरने पर बैठे अभिभावक

Fri, 21 Sep 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 21 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Parents sitting on campus with students
धारचूला तहसील परिसर में धरने में बैठे छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

सांसद आदर्श गांव जुम्मा के इंटर कॉलेज में शिक्षकों के अधिकतर पद रिक्त चल रहे हैं। कई बार मांग उठाने के बाद भी शिक्षकों की तैनाती नहीं होने से नाराज अभिभावक छात्र-छात्राओं के साथ धारचूला तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


अभिभावक संघ अध्यक्ष विशन सिंह ने कहा कि सांसद एवं केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा द्वारा गोद लिए जुम्मा गांव की शिक्षा व्यवस्था चौपट है। विद्यालय में वर्तमान में 256 विद्यार्थी पढ़ते हैं। इसके बावजूद तीन शिक्षकों के सहारे इंटर कॉलेज चल रहा है। विद्यालय में प्रवक्ताओं के नौ में से सात पद रिक्त हैं। अंग्रेजी विषय की प्रवक्ता लंबे समय से अनुपस्थित हैं, जबकि एलटी में स्वीकृत सात पदों में से छह पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


सहायक शिक्षकों और प्रवक्ताओं की कमी के कारण विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि पांच दिनों में शिक्षकों की तैनाती नहीं की जाती है तो सभी छात्र-छात्राओं के साथ क्रमिक अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान जुम्मा के उप प्रधान धन सिंह, केशर सिंह, पूरन सिंह, त्रिलोक सिंह, खड़क सिंह, राम सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed