फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pant yellow mustard species of birds damage

पंत पीली सरसों प्रजाति को पक्षियों से नुकसान नहीं

Sat, 25 Feb 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 25 Feb 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Pant yellow mustard species of birds damage
कानड़ी गांव में पीली सरसों के खेतों का निरीक्षण करते कृषि वैज्ञानिक और किसान - फोटो : अमर उजाला

कृषि विज्ञान केंद्र ने पंत पीली सरसों-1 प्रजाति को झूलाघाट के नजदीक कानड़ी गांव के एक हेक्टेयर क्षेत्र में बोया है। अब तक के अध्ययन से यह बात सामने आई है कि इस प्रजाति की सरसों को पक्षियों से नुकसान नहीं पहुंच रहा है। इस प्रजाति की सरसों की फलियां नीचे की ओर झुकी होती हैं। इस कारण पक्षी नुकसान नहीं पहुंचा पाते।

विज्ञापन


पीली सरसों में तेल की मात्रा अधिक होती है। इसके दाने पीले रंग के होते हैं। पहाड़ों पर बोई जा रही सरसों की परंपरागत प्रजाति की तुलना में इसका उत्पादन 25 से 30 फीसदी अधिक होता है। तेल निकालने के बाद बची हुई खली को जानवर काफी चाव से खाते हैं। यह दूध की मात्रा बढ़ाने में भी सहायक होती है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि सरसों के इन बीजों से प्रति नाली 25 से 30 किलोग्राम तक पैदावार मिल जाती है। उन्होंने बताया कि कानड़ी के 20 किसानों को प्रयोग के तौर पर पंत पीली सरसों-1 के बीज बांटे गए। करीब एक हेक्टेयर में यह फसल बोई गई है। अब सरसों की फसल तैयार होने वाली है।
विज्ञापन


अब तक के अध्ययन में सामने आया है कि उत्पादन बेहतर है और पक्षियों से नुकसान नहीं हुआ है। किसानों ने कहा कि वह इन बीजों का अगली बार से ज्यादा प्रसार करेंगे। कानड़ी में सरसों के खेतों के निरीक्षण के समय कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. जीवन लाल, आजीविका परियोजना के राकेश मठपाल, भास्कर जोशी, अमित नौटियाल, सुभाष चंद्र, प्रगतिशील किसान सुनीता चंद, कलावती चंद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed