{"_id":"588635514f1c1bbc7ecf40c1","slug":"pant-dhami-aryan-including-6-candidates-nominated-mathur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंत, धामी, आर्य, माथुर समेत 6 प्रत्याशियों ने नामांकन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंत, धामी, आर्य, माथुर समेत 6 प्रत्याशियों ने नामांकन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
नामांकन किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ की चारों सीटों पर सोमवार को 6 नामांकन हुए। पिथौरागढ़ से भाजपा के प्रकाश पंत, धारचूला से कांग्रेस के हरीश धामी, गंगोलीहाट से कांग्रेस के नारायण राम आर्य, पिथौरागढ़ से उत्तराखंड क्रांति दल की प्रत्याशी सुषमा बिष्ट माथुर ने नामांकन कराया है। डीडीहाट से भाजपा के बागी निर्दलीय किशन भंडारी, गंगोलीहाट से निर्दलीय सुमित्रा देवी ने नामांकन कराया है। धारचूला में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश धामी के नामांकन में मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने शिरकत की।
पिथौरागढ़ में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश पंत ने नामांकन किया। नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं की पहली बैठक में पंत ने कहा कि पूरे प्रदेश में मतदाता प्रधानमंत्री मोदी से प्रभावित हैं। बैठक में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, राजेंद्र भट्ट, दर्शन फुलेरिया समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। लुंठी, भट्ट, फुलेरिया के समर्थन में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
पिथौरागढ़ से नामांकन दाखिल करने के बाद उत्तराखंड क्रांति दल की प्रत्याशी सुषमा बिष्ट माथुर ने कहा कि इस चुनाव में लोग उत्तराखंड क्रांति दल के समर्थन में खड़े दिखाई दे रहे हैं। उक्रांद पिथौरागढ़ सीट में बेहतर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
गंगोलीहाट में कांग्रेस प्रत्याशी नारायण राम आर्य ने सुबह 11.30 बजे नामांकन किया। आर्य ने समर्थकों के साथ नगर में जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि पांच साल के भीतर गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं। विकास के दम पर कांग्रेस गंगोलीहाट सीट पर फिर से कब्जा करेगी। गंगोलीहाट सीट से निर्दलीय सुमित्रा देवी पत्नी हरीश बहादुर निवासी अग्रोन ने भी नामांकन किया।
डीडीहाट में भाजपा के बागी किशन भंडारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया। भंडारी के समर्थकों ने इस मौके पर रैली निकाली। भंडारी ने भाजपा को निशाने पर रखते हुए पूर्व विधायक विशन सिंह चुफाल पर खूब तंज कसे। उन्होंने कहा कि वर्तमान विधायक 20 साल के कार्यकाल में डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र को विकास की राह पर नहीं ले जा सके।