{"_id":"6598420d972841e06704ae8a","slug":"panic-due-to-fire-in-electric-cable-in-sera-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-8877-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सेरा में बिजली की केबिल में आग लगने से खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सेरा में बिजली की केबिल में आग लगने से खलबली
Fri, 05 Jan 2024 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के खड़कोट वार्ड में जली विद्युत लाइन को ठीक करता कर्मी। संवाद
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली की लाइन खतरा बनी हुई हैं। कई जगहों पर एक ही पोल पर इतने संयोजन है कि उनमें अक्सर आग लगती रहती है। शुक्रवार की सुबह सेरा वार्ड में केबिल में आग लगने से खलबली मच गई।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे खड़कोट वार्ड के सेरा जाने वाले मार्ग स्थित पोल पर अचानक तारों में आग लग गई। बिजली की मोटी केबिल में लगी आग इतनी भीषण थी कि उसकी आवाज से आसपास रहने वाले लोग डर कर घरों से बाहर निकल गए। करीब आधा घंटे तक जलने के बाद केबिल खेतों में गिर गई। इसके बाद भी काफी देर तक तारों में आग सुलगती रही।
अवर अभियंता को सूचना देने के बाद पांडेगांव स्थित सब स्टेशन से टाउन एरिया का शटडाउन लिया गया। बाद में पहुंची विभाग की तकनीकी टीम ने जली लाइन को ठीक कर आपूर्ति सुचारु की। बता दें कि इस पोल में पूर्व में भी दो-तीन बार तारों में आग लग चुकी है। नगर क्षेत्र में कई जगहों पर तारों में उठने वाली आग से लोग अब केबिल की गुणवत्ता पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिजली के लोड के अनुसार गुणवत्तायुक्त केबिल लगाई जानी चाहिए।