फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Painter who was painting at home died due to electric shock

घर में पेंट कर रहे पेंटर की करंट लगने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Painter who was painting at home died due to electric shock
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग तहसील के जमुनानगर क्षेत्र में मकान में पुताई करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक पेंटर की मौत हो गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय शमीर पुत्र यामीन शाह निवासी नगला तिगरी तहसील काठ मुरादाबाद बुधवार को शाम के समय जमुनानगर में एक घर के बाहर पुताई कर रहा था। इसी दौरान वह घर के करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया।

उसे आसपास मौजूद लोग गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिजली विभाग के एसडीओ गिरीश आर्या ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं मिली है। मौका मुआयना कर घटना की जांच की जाएगी। बेड़ीनाग के एसडीएम अभय प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed