{"_id":"59ad8d654f1c1bec278b52c6","slug":"overwhelmed-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान मिलने से अभिभूत हुए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान मिलने से अभिभूत हुए शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
सम्मान मिलने से अभिभूत हुए शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। शिक्षक दिवस से एक दिन पूर्व सोमवार को यहां नगरपालिका हॉल में पूर्व प्रधानाचार्य हीराबल्लभ पांडे, डॉ. परमानंद चौबे, डॉ. अशोक पंत को सम्मानित किया गया। डीएम सी रविशंकर ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। जिस देश में शिक्षक मनोयोग से काम करते हैं, उस देश का भविष्य उतना ही सुरक्षित होता है।
विज्ञापन
एसडीएम एसके पांडे ने कहा कि शिक्षक ही देश की मजबूत बुनियाद तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के पास जिम्मेदारियां ज्यादा हैं। वह बच्चों को सही दिशा देने का काम करते हैं। सीओ शेखर सुयाल ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षा जगत से जुड़े अन्य लोगों को दिशा देगा और उनको प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजसेवी जुगल किशोर पांडे ने किया। वहां नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, डॉ. गुरुकुलानंद कच्चाहारी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, जिला अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष आशीष सौन, सीईओ जीपी कोहली, रेखा जोशी, अनिल रौतेला, अनिल माहरा, राजेंद्र रावत, दिनेश पंत, मनीष चौधरी, चंद्रशेखर मखोलिया, गोविंद बिष्ट, राकेश देवलाल, मनोज सामंत, कमलेश वल्दिया, जनार्दन उप्रेती, लक्ष्मण बसेड़ा आदि थे।
विज्ञापन