{"_id":"595685de4f1c1b14348b4594","slug":"overcrowding-the-folk-culture-of-the-city-walls","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की दीवारों पर लोक संस्कृति के रंग उकेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की दीवारों पर लोक संस्कृति के रंग उकेरे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 30 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर की दीवारों पर नंदा, सुनंदा के चित्र बनाते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के किसी भी हिस्से में चले जाइए आपको दीवारों पर लोक संस्कृति को दर्शाने वाले चित्र नजर आ जाएंगे। सोर कलाकार कल्याण समिति ने तीन दिन की भित्ति चित्र कार्यशाला के दौरान न केवल नगर की खाली दीवारों को सजाने का काम किया, वरन उन्होंने लोक शिक्षण की पहल भी की है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी सी रविशंकर ने तीन दिनी भित्तिचित्र कार्यशाला का समापन करते हुए चित्रकारों से अपील की कि अगली बार कुछ नए विचारों को लेकर आएं और समाज को दिशा दें। विशेष तरह के इस कार्यक्रम के आयोजक ललित मोहन कापड़ी ने कहा कि अच्छे काम में साथ देने वाले खुद आगे आ जाते हैं। संयोजक हरीशचंद्र गहतोड़ी ने कहा कि बाहरी प्रदेशों से आए चित्रकारों ने कुछ समय में ही यहां की संस्कृति की मूल भावना को समझ लिया और उसे चित्रों का रूप दे डाला।
विज्ञापन
समापन मौके पर डीएम ने चित्रकार प्रवीण सैनी, प्रदीप सैनी, निशा, सुनील, गोकुल, हरीश चंद्र, विजयपाल सिंह को सम्मानित किया। सैनी बंधुओं ने स्कूली बच्चों को चित्रकारी का महत्व और उसकी बारीकियां सिखाई। कार्यशाला का संचालन कै. दीवान सिंह वल्दिया ने किया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सतीश जोशी, ज्योति प्रकाश पुनेड़ा, गोविंद सिंह बिष्ट, जगदीश कलौनी, पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी रीता कापड़ी, चंद्रा पुनेठा, मीना मखौलिया, कस्तूरी बिष्ट, हंसा जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन