{"_id":"610849538ebc3e83fa7131a4","slug":"outstanding-performing-ncc-cadets-honored-pithoragarh-news-hld433264094","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स को किया सम्मानित
विज्ञापन
80 बटालियन एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। 80वीं वाहिनी एनसीसी ने विभिन्न वर्गों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेटों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रघुनंदन पपनै के संचालन में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर कमान अधिकारी ले. कर्नल बीएस परमार ने जीआईसी देवलथल के कैडेट डौली भट्ट, प्रियांशु ओली, ऋषभ भट्ट, हिमांशु जोशी और जीआईसी कनालीछीना की कैडेट अंजली भंडारी को शैक्षिक तथा एनसीसी गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर प्रत्येक को छह-छह हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। बटालियन के श्रेष्ठ एनसीसी कैडेट के रूप में चयनित एलएसएम पीजी कालेज की मनीषा उप्रेती, जीआईसी मानले के साहिल कुमार खनका, जीआईसी दौबांस की गीता पांडेय को 4500 रुपये, केएनयू पिथौरागढ़ की ऋषिता कुंवर, जीआईसी दोबांस के राकेश कुमार और जीआईसी मानले की रिया धामी को 3500 का चेक दिया गया। 80 बटालियन से एनडीए में चयनित सिद्धार्थ पाठक को उनके एनसीसी में बेहतरीन कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कमानधिकारी परमार ने सभी श्रेष्ठ कैडेटों को सफल भविष्य के लिए कड़ा परिश्रम करने को कहा।
टीएसबी जीआईसी देवलथल के प्रधानाचार्य केएस धामी खुशी प्रकट करते हुए कैडेटों को बधाई दी। इस मौके पर चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर आरएन पपनै, एनसीसी अधिकारी हेमलता मिश्रा, जीवन कापड़ी, रेखा चौहान, सुभाष जोशी, सूबेदार मेजर गंगा सिंह, हवलदार बहादुर सिंह ऐर, कैलाश नाथ, मंजू मौजूद रहे।
फोटो विवरण-02पीटीएच17 पी- 80 बटालियन एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया।