{"_id":"515626e835b18afec950149cd0a63f99","slug":"order-to-inspect-assets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसंपत्ति का निरीक्षण करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसंपत्ति का निरीक्षण करने के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
Updated Sun, 22 Feb 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सुशील कुमार ने 20 सूत्रीय कार्यक्रमों के साथ ही मनरेगा, बीएडीपी, इंदिरा आवास, राज्य वित्त आयोग, जिला योजना के अंतर्गत सृजित परिसंपत्ति का भी निरीक्षण करने के आदेश टास्क फोर्स को दिए हैं।
20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत सृजित परिसंपत्तियों और विकास कार्यों मेंगुणात्मक सुधार लाने के लिए गठित टास्क फोर्स के अधिकारी सत्यापन में पाई जाने वाली कमियों की जानकारी प्रत्येक माह की 25 तारीख को जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी के साथ ही संबंधित विभाग के विभागाध्यक्ष को देंगे। डीएम ने कहा कि त्रुटिपूर्ण और फर्जी कार्य पाए जाने पर संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और कार्यदायी संस्था के नाम का उल्लेख करना होगा, ताकि संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आदेशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है।
विण ब्लाक के लिए मुख्य कृषि अधिकारी को टास्क फोर्स का प्रभारी बनाया गया है। मूनाकोट में सहायक निदेशक बचत, डीडीहाट में कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, उद्यान अधिकारी को कनालीछीना, मुख्य चिकित्साधिकारी को धारचूला, सहायक निबंधक सहकारिता को मुनस्यारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को बेड़ीनाग, सहायक निदेशक दुग्ध को गंगोलीहाट का प्रभारी बनाया गया है।