फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Opposition to calling vehicles from Delhi to ferry tourists

Pithoragarh News: पर्यटकों को घुमाने के लिए दिल्ली से वाहन मंगाने का विरोध

Wed, 17 Apr 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 17 Apr 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Opposition to calling vehicles from Delhi to ferry tourists
धारचूला (पिथौरागढ़)। हेलीकॉप्टर से जाने वाले पर्यटकों को आदि कैलाश और ओम पर्वत घुमाने के लिए दिल्ली से वाहन लाए जाने से सीमांत क्षेत्र के टैक्सी संचालकों में नाराजगी है। धारचूला के टैक्सी संचालक सहित अन्य बेरोजगार हेलीकॉप्टर से आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कराने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सीमांत क्षेत्र के युवा पहले से ही बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। यदि पर्यटक सड़क मार्ग से नहीं आएंगे तो उनका रोजगार छिन जाएगा। इसके विरोध के लिए टैक्सी यूनियन अध्यक्ष प्रवेश नबियाल, प्रशांत गर्ब्याल, पुनीत कुटियाल, राजेंद्र नबियाल, हरीश गुंज्याल आदि गुंजी रवाना हो गए हैं। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने दिल्ली से मंगाए गए वाहन वापस नहीं भेजने पर न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed