{"_id":"5957d56d4f1c1be07f8b4a38","slug":"opening-mining-from-gori-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरी नदी से खुलेआम हो रहा खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरी नदी से खुलेआम हो रहा खनन
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
मदकोट में भदेली नामक स्थान पर जेसीबी लगाकर हो रहा खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सीजन में 15 जून से 30 सितंबर तक किसी भी प्रकार के खनन पर रोक रहती है, लेकिन यहां इस आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गोरी नदी में भदेली नामक स्थान पर सीमा सड़क संगठन ने अपने पुल के निर्माण के लिए खुलेआम खनन शुरू कर दिया है। शनिवार को खनन के लिए नदी के किनारे जेसीबी उतारी गई और ट्रकों में भरकर खनन सामग्री को ले जाया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि भदेली नामक स्थान पर सीमा सड़क संगठन नए पुल का निर्माण कर रहा है। पुल के लिए रेत, पत्थर की जरूरत हो रही है। इस जरूरत को पूरा करने के लिए नजदीक में बहने वाली गोरी नदी के किनारे खुलेआम खनन शुरू कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में हो रहे खनन से उसका प्रवाह बढ़ जाएगा और पुल को भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
इधर, एसडीएम विवेक प्रकाश ने इलाके में किसी भी प्रकार का खनन रोकने के लिए पुलिस, वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए हैं। इस आदेश के क्रम में शनिवार को पुलिस टीम ने इलाके का दौरा भी किया, लेकिन यह टीम भदेली तक नहीं पहुंची। क्षेत्र में लगातार हो रहे खनन से लोग खासे नाराज हैं। पिछले दिनों छीजा नामक स्थान पर खनन के लिए बनाई गई सड़क को महिलाओं और प्रशासन ने मिलकर तोड़ दिया था। छीजा में इस समय खनन बंद है।
विज्ञापन