फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Only a few people came out of their homes to do the needful

पिथौरागढ़ में लोगों ने किया लॉकडाउन का पालन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Only a few people came out of their homes to do the needful
पिथौरागढ़ में लॉकडाउन के दौरान गश्त करता यातायात कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला मुख्यालय में दूसरे दिन रविवार को भी लॉकडाउन रहा। बारिश और लॉकडाउन के चलते शहर में सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ जरूरी काम के लिए इक्का-दुक्का लोग और वाहनों की आवाजाही दिखी। ग्रामीण क्षेत्रों से भी नगर में वाहन नहीं पहुंचे। जरूरी सामान की दुकानें सुबह दस बजे तक खुली रहीं। इस दौरान लोगों ने सब्जी और दूध की खरीदारी की।
विज्ञापन

रविवार को ठंड और लॉकडाउन के चलते लोग सुबह से ही घरों में रहे। सुबह सात बजे से दस बजे तक सब्जी, दूध और अन्य जरूरी सामान की दुकानें खुलीं, बाकी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। दस बजे बाद नगर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गांधी चौक और सिमलगैर बाजार में लगने वाला रविवार बाजार भी बंद रहा। दवा की दुकानें दिन भर खुली रहीं। भीड़ वाले केएमओयू स्टेशन में सन्नाटा पसरा रहा। वाहनों की आवाजाही न के बराबर रही। टनकपुर स्टैंड, बस स्टेशन, वड्डा स्टैंड, सिल्थाम तिराहा, नगरपालिका चौक, गुप्ता तिराहा, लिंक रोड पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में ही दुबके रहे।

पिथौरागढ़  गांधी चौक में ग्राहकों का इंतजार करते सब्जी विक्रेता।

पिथौरागढ़ गांधी चौक में ग्राहकों का इंतजार करते सब्जी विक्रेता।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed