फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Online registration process started for two day boot camp

Pithoragarh News: दो दिनी बूट कैंप के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

Sun, 08 Sep 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 08 Sep 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Online registration process started for two day boot camp
पिथौरागढ़। नारायण नगर महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत दो दिनी बूट कैंप के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर में उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के संयुक्त निर्देशन में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत दो दिनी बूट कैंप का आयोजन 11 से 12 सितंबर 2024 को होने जा रहा है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी टीका सिंह ने बताया कि बूट कैंप के माध्यम से छात्र-छात्राओं में उद्यमिता की क्षमता का विकास करना और नए स्टार्ट-अप को विकसित करके स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि उद्यम में रुचि रखने वाले स्थानीय युवा जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष है वे सभी युवा महाविद्यालय में आयोजित होने वाले बूट कैंप के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed