फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Online Education in Pithoragarh

अभिभावकों ने ऑनलाइन शिक्षण पर जताई संतुष्टि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Online Education in Pithoragarh
विवेकानंद इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित शिक्षक एवं अभिभावक। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में अभिभावकों ने ऑनलाइन शिक्षण पर संतुष्टि जताते हुए आगामी दो नवंबर से स्कूल खोलने के सरकार के निर्देश की सराहना की।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित अभिभावक गोष्ठी का शुभारंभ प्रबंधक बीएस गोबाड़ी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयी शिक्षण जरूरी है। विद्यालय कोविड सुरक्षा नियमों का पालन करेगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में बोर्ड की परीक्षाओं वाले छात्रों की कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। स्कूल में आकर विषय की जानकारी लेने वाले छात्रों को अनिवार्य रूप से अभिभावक की लिखित स्वीकृति लानी होगी।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्णवर्द्धन ने अभिभावकों का आभार जताते हुए कहा कि 10वीं और 12वीं के छात्रों के अतिरिक्त अन्य कक्षाओं का संचालन सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार कराया जाएगा। गोष्ठी में उमाकांत पंत, मनोज पंत, पान सिंह खोलिया, रविंद्र बहादुर चंद, प्रेम बल्लभ जोशी, कुमुदकांत जोशी, विजयानंद जोशी, रमेश जोशी, भूपेंद्र बिष्ट, भूपेंद्र जेठी, सतीश भट्ट, मनोज भट्ट, प्रदीप पाठक, प्रदीप अवस्थी, अशोक जोशी, भास्कर शर्मा, मनीष देवलाल, राजेंद्र पल्याल, हरीश पाटनी, प्रकाश द्विवेदी, लीलाधर शर्मा, चंद्रबल्लभ कापड़ी, संजय तिवारी, दीपक पंत, नीरज सौन, घनश्याम जोशी, हरिदत्त जोशी, उमेद सिंह, नवीन जोशी आदि थे। संचालन रमेश जोशी, मनोज पंत ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed