{"_id":"69e367a895d915665e0e30fe","slug":"one-youth-killed-four-injured-in-collision-between-two-bikes-in-jhulaghat-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, चार घायल
Sat, 18 Apr 2026 04:45 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Sat, 18 Apr 2026 04:45 PM IST
सार
नेपाल के बैतड़ी जिले में भारतीय सीमा से सटे झूलाघाट क्षेत्र के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
झूलाघाट में भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बैतड़ी के सुर्नया गांव पालिका-8, पुरचुंणी के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इस घटना में एक बाइक चालक जनक लुहार (34) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दूसरी बाइक का चालक आमिर कठायत और उस पर सवार हिक्मत कुंवर, जय बहादुर चंद और केशव बहादुर चंद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन