फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One month's innocent Karthik craving treatment due to financial condition not correct

आर्थिक स्थिति सही नहीं होने से उपचार को तरसा एक माह का मासूम कार्तिक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
One month's innocent Karthik craving treatment due to financial condition not correct
एक माह का मासूम कार्तिक - फोटो : AMAR UJALA
पहाड़ की पीड़ -मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं मासूम कार्तिक के पिता देवी दत्त
विज्ञापन
मासूम कार्तिक को उपचार के लिए किया नीलकंठ अस्पताल से ऋषिकेश एम्स रेफर संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण एक माह के मासूम कार्तिक का उपचार नहीं हो पा रहा है। नीलकंठ अस्पताल से कार्तिक को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया है लेकिन परिवार के पास पैसे नहीं होने से कार्तिक का उपचार नहीं हो पा रहा है। पिथौरागढ़ जिले के डाकूड़ा निवासी देवी दत्त का परिवार एक माह पूर्व लड़का होने के बाद काफी खुश था। नामकरण के बाद से कार्तिक की तबियत खराब हो गई । कार्तिक को उपचार के लिए परिजन पिथौरागढ़ अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने आंतों की दिक्कत बताने के बाद कार्तिक को हायर सेंटर ले जाने सलाह दी। किसी तरह कार्तिक के पिता कर्जा लेकर उसे उपचार के लिए हल्द्वानी नीलकंठ अस्पताल ले गए। यहां कुछ समय उपचार के बाद मासूम कार्तिक को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। कार्तिक के पिता सगे संबंधियों से कर्ज मांगकर उसे यहां ले गए। यहां चिकित्सकों ने मासूम कार्तिक की आंतों में गंभीर दिक्कत बताकर आपरेशन करने सलाह दी। कार्तिक के आपरेशन में करीब 1.5 लाख रुपये का खर्चा बताया। परिवार की आर्थिक स्थिति सहीं नहीं होने के कारण देवी दत्त ओझा कार्तिक का उपचार कराने में असमर्थ हैं। जिससे पूरे परिवार की हिम्मत टूट गई है। मासूम के पिता ने लोगों से कार्तिक के उपचार में सहयोग की अपील की है। -
मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं देवी दत्त पिथौरागढ़। मासूम कार्तिक के पिता गांव में खेती बाड़ी और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं, जिस कारण वो कार्तिक के उपचार के लिए पैसे जमा नहीं कर पा रहे हैं पहले ही वो मासूम के उपचार के लिए कर्ज ले चुके हैं। पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने लोगों से कार्तिक के उपचार में मदद करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से क्षमता अनुसार एसबीआई बैंक खाता संख्या 36067176539 ,आईएफएससी-एसबीआईएन 0011328में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
-मां पड़ी है बेसुध पिथौरागढ़। मासूम कार्तिक की तबियत खराब होने के बाद मां बसंती देवी बेसुध पड़ी हुई हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed