फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   One month ultimatum given for improvement of roads

Pithoragarh News: सड़कों के सुधार के लिए दिया एक माह का अल्टीमेटम

Thu, 02 Nov 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 02 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
One month ultimatum given for improvement of roads
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी क्षेत्र के ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सड़कों पर डामरीकरण करने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि एक माह में सड़कों का सुधार कार्य शुरू नहीं हुआ तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में क्षेत्रवासियों ने कहा है कि थाना बैंड-मर्तोलीथौड़, दरकोट-जलथ, दरकोट-नमजला रांथी और दरांती-मत्याली सड़क में लंबे समय से डामरीकरण नहीं हुआ है। इसके चलते सड़कों की स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन

20,000 की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। सड़कों में नाली निर्माण नहीं किया गया है। बरसात में सड़कों का पानी घरों में घुस जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र सड़कों का सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में दीपक पछाई, पुष्पा सुमट्याल, त्रिलोक सिंह, भगत सिंह, मनोहर टोलिया, महेश सिंह, सुंदर जौहरी आदि क्षेत्रवासी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed