{"_id":"6a907b56e442764eb80e9f07","slug":"on-tj-road-the-route-was-blocked-in-some-places-by-surging-floodwaters-and-in-others-by-debris-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-143607-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टीजे रोड में कहीं जल सैलाब तो हीं मलबा आने से राह थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टीजे रोड में कहीं जल सैलाब तो हीं मलबा आने से राह थमी
Thu, 27 Aug 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ और आसपास के क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके कारण टनकपुर-जौलजीबी मार्ग दिनभर बंद रहा। नदी-नाले उफान पर आ गए हैं जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने संवेदनशील क्षेत्रों में एसडीआरएफ और फायर सर्विस को अलर्ट पर रखा है।
सुबह के समय थ्वालखेड़ा और बाटनागाड़ में मार्ग अवरुद्ध रहा। यहां करीब दो-दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। किलोमीटर 14-15 पर भी भारी मलबा गिर गया। इससे ठूलीगाड़-रूपालीगाड़ के बीच दिनभर आवागमन ठप रहा।
लोक निर्माण विभाग की टीमें जेसीबी और पोकलेन मशीनों के साथ मलबा हटाने में जुटी रहीं। सुबह 9:30 बजे थ्वालखेड़ा नाले में मलबा और जल सैलाब आया। फायर कर्मियों ने लोगों को सतर्क किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक दोनों ओर वाहन रुके रहे।
विज्ञापन
बूम पुलिस के अनुसार, बाटनागाड़ में सुबह आठ से 10 बजे तक यातायात बंद रहा। लोक निर्माण विभाग की टीम ने बाद में जेसीबी से मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया।
किरौड़ा नाले के एक छोर में भी अधिक पानी आया
लोक निर्माण विभाग के जेई बीएस पोखरिया ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश से डेंजर जोन किलोमीटर 14-15 पर भारी मलबा गिरा है। लगातार बारिश होने के कारण मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है। किरौड़ा नाले के एक छोर में भी अधिक पानी आया। इससे कुछ देर के लिए राह थमी रही। इन सभी कारणों से मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ है।
संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी
मार्ग बंद होने से चूका क्षेत्र के लोगों का टनकपुर से संपर्क भंग रहा। यातायात ठप होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीमें स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि, बारिश उनके प्रयासों में बाधा डाल रही है। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
-- -
शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने पर नदी किनारे अलर्ट रहा, उतार-चढ़ाव
टनकपुर। नेपाल में जल सैलाब के बाद हिमालयी नदियों के किनारे प्रशासन सतर्क हो गया है। बृहस्पतिवार को शारदा नदी का जल स्तर 69,368 क्यूसेक से बढ़कर 82,609 क्यूसेक हो गया। संवाद
एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें नदी किनारे निगरानी कर रही हैं। शारदा घाट क्षेत्र में अस्थायी तटबंध भी बनाए गए हैं। सिंचाई विभाग ने भी अभियंताओं को अलर्ट किया है।