फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   On the first day of Navratri regarding the demand of Didihat district

डीडीहाट जिले की मांग को लेकर नवरात्र के पहले दिन महिलाओं ने दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
On the first day of Navratri regarding the demand of Didihat district
नवरात्र के पहले दिन आमरण अनशनकारियों के साथ जिले की मांग को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। जिला बनाने की मांग को लेकर चल रहे आमरण अनशन को समर्थन देने के लिए नवरात्र के पहले दिन कई महिला समूह आंदोलन स्थल पहुंचे। महिलाओं ने आंदोलन को समर्थन देते हुए धरना दिया। मातृशक्ति का कहना था कि शीघ्र डीडीहाट जिले को अस्तित्व में नहीं लाया गया तो महिलाएं घर का सारा कामकाज छोड़कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। इस दौरान आंदोलन स्थल पर अखंड ज्योति जलाई गई।
विज्ञापन

जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले रामलीला मैदान में चल रहे आंदोलन में आमरण अनशन पर बैठे शेर सिंह साही और पूरन सिंह बोरा के स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई। राज्य आंदोलनकारी शेर सिंह साही का वजन दो किलो से अधिक गिर गया। पूरन बोरा का वजन भी घटा है।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन जिला बनाओ संघर्ष समिति ने धरना स्थल के पास ही मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना कर अखंड ज्योति जलाई। पूजा अर्चना के बाद मोदी केयर बिजनेस टीम की महिलाओं ने आशा वर्कर्स यूनियन के साथ आमरण अनशन स्थल पर धरना दिया। मोदी केयर बिजनेस महिला संगठन की सदस्य ज्योति कन्याल ने कहा कि डीडीहाट जिले के लिए शीघ्र ही महिलाएं भी आमरण अनशन पर बैठेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भजन कीर्तन से बढ़ा रहे हौसला
आंदोलन स्थल पर भजन कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं मां दुर्गा के भजन गाकर आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ा रही हैं।
डीडीहाट जिला आंदोलन को आशाओं का समर्थन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिले की मांग को आशा कार्यकर्ताओं ने भी समर्थन दिया है। दो दिनों से रामलीला मैदान में बैठी आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की दीपा मनौला ने कहा कि जिले के गठन के नाम पर 15 अगस्त 2011 को सरकार ने डीडीहाट के लोगों को ठगने का काम किया है। आशाओं से किए वायदों को भी सरकार दो माह बाद पूरा नहीं कर पाई है। संवाद
-
सीएम जल्द डीडीहाट जिले को अस्तित्व में लाए। जिले का गठन डीडीहाट के विकास के लिए आवश्यक है। जिले का गठन कर मातृ शक्ति का मान रखेने की मांग महिलाएं कर रही हैं।- ज्योति कन्याल।
-
डीडीहाट जिले की मांग 60 के दशक की मांग है। अब समय आ गया है कि भाजपा की उत्तराखंड सरकार इस जिले का गठन कर अपनी पुरानी घोषणा को पूरा करने का काम करेगी। - तनुजा डसीला।
-
उत्तराखंड की लड़ाई पहाड़ी क्षेत्र के विकास के लिए लड़ी गई थी। उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से पहाड़ की पीड़ा सुनने वाला कोई नही है। डीडीहाट जिले के गठन जल्द किया जाए। - कमला पंचपाल।

-
राज्य गठन की तर्ज पर ही इस बाद आरपार की लड़ाई लड़ने के बाद ही डीडीहाट जिले को अस्तित्व में लाने का काम किया जाएगा। महिलाएं भी आमरण अनशन पर बैठने के लिए तैयार हैं। - ललिता कन्याल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed