फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Om disappeared from the mountain due to melting of snow.

Pithoragarh News: बर्फ पिघलने से ओम पर्वत से गायब हुआ ''''''''ॐ''''''''

Sun, 25 Aug 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 25 Aug 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Om disappeared from the mountain due to melting of snow.
16 अगस्त 2024 को बर्फ विहीन हुआ ओम पर्वत। स्रोत: उर्मिला सनवाल गुंज्याल
धारचूला/पिथौरागढ़। बर्फ पिघलने से विश्व प्रसिद्ध ओम पर्वत से ओम गायब हो गया है। बर्फ पिघलने से ओम पर्वत अब काला पहाड़ नजर आ रहा है। पर्यावरण के जानकार और स्थानीय लोग वैश्विक तापमान में वृद्धि और उच्च हिमालयी क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों को इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील की व्यास घाटी में स्थित ओम पर्वत 5900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर स्थित नाभीढांग से ओम पर्वत के दर्शन होते हैं। आस्था का प्रतीक होने के कारण प्राकृतिक रूप से बने ओम पर्वत को देखने के लिए हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन

एक दशक पूर्व तक ओम पर्वत और इसके आसपास की पहाड़ियां वर्ष भर बर्फ से लकदक रहती थीं। वैश्विक तापमान में बढ़ोत्तरी के कारण अब उच्च हिमालयी क्षेत्र की बर्फ भी तेजी से पिघलने लगी है। हाल के वर्षों में शीतकाल में कम हिमपात के कारण तापमान बढ़ते ही हिमनदों की बर्फ पिघलने लगती है। इस वर्ष ओम पर्वत की बर्फ पिघलने से ओम गायब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रवास पर मूल गांव गुंजी गईं उर्मिला सनवाल गुंज्याल ने बताया कि वह 16 अगस्त 2024 को ओम पर्वत के दर्शन के लिए गई थीं। जब वह फोटो खींचने के लिए नाभीढांग गईं तो उन्हें ओम पर्वत पर बर्फ नजर नहीं आई। गुंजी से धारचूला लौटी उर्मिला ने बताया कि ओम पर्वत पूरी तरह से बर्फ विहीन हो गया है। ओम पर्वत काला पहाड़ जैसा नजर आ रहा है। उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए सरकार से विशेषज्ञों की टीम भेजकर दारमा और व्यास घाटी में हो रहे जलवायु परिवर्तन पर शोध कर बचाव के उपाय खोजने की मांग की है।

इनसेट
पिथौरागढ़। ओम पर्वत भारत के उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में स्थित हिमालय पर्वतमाला में स्थित एक राजसी पर्वत है। इस पर्वत के शीर्ष पर पवित्र हिंदू प्रतीक ''''''''ओम'''''''' (ॐ) जैसा नजर आता है। शिव पुराण में वर्णन है कि ब्रह्मांड के निर्माण से पहले ओम की उत्पत्ति हुई थी। पौराणिक ग्रंथों में कहा जाता है कि दुनिया में आठ छिपे हुए प्राकृतिक ओम प्रतीक हैं, जिनमें से एक धारचूला की व्यास घाटी में स्थित यह पर्वत भी है। संवाद
इनसेट
2016 में भी लगभग बर्फ विहीन हो गया था ओम पर्वत
पिथौरागढ़। आस्था का केंद्र ओम पर्वत वर्ष 2016 में भी सितंबर माह में लगभग बर्फ विहीन हो गया था। तब ओम पर्वत पर बर्फ के केवल तीन चार सफेद धब्बे नजर आ रहे थे। इस वर्ष वहां पर बर्फ का नामोनिशान नहीं है। संवाद

इनसेट
ओम पर्वत जिसे गुंज्याल लोग लिन लिन ती ये और इससे निकलने वाली नदी को लिनलिनती यांगती कहते हैं। नीचे स्थित चरागाह को लिनलिनती ग्वार (चारागाह) कहते हैं जहां पशुओं को चराया जाता है। ओम पर्वत में अगस्त तक बर्फ कम जरूर होती थी लेकिन पूरा पर्वत बर्फ विहीन हो गया हो यह पहली बार सुना जा रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बड़ी संख्या में निर्माण कार्य हो रहे हैं। क्रशर वहां पर लगाया गया है। हिमालय तक डामर युक्त सड़क बन चुकी है। जून में वहां पर घाटी क्षेत्र जैसी गर्मी थी। - गोविंद सिंह गुंज्याल (लमा जी), स्थानीय शिक्षक।


कोट
जलवायु परिवर्तन का असर हमारे उच्च हिमालय क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। बढ़ती गर्मी और बदलते मौसम से बर्फबारी में भारी कमी आई है। वाहनों से हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। वातावरण के प्रदूषित होने से ब्लैक कार्बन के कारण बर्फ तेजी से पिघल रही है। पहाड़, पर्यावरण, वनस्पति और और ग्लेशियर्स को बचाने के लिए सामूहिक कदम उठाने की जरूरत है। - योगेश गर्ब्याल, माउंट एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही।
-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed