{"_id":"5b9d3bd5867a557f032ac893","slug":"o-nanda-sunanda-you-should-be-dying","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओ नंदा-सुनंदा तू दैण हो जाए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओ नंदा-सुनंदा तू दैण हो जाए...
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट के नंदा महोत्सव में जोहार की संस्कृति भी नजर आई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में नंदा महोत्सव की धूम मची है। इस दौरान जहां महिलाओं ने मां नंदा की पूजा-अर्चना की, वहीं स्कूली बच्चों ने मनमोहक झांकियां निकालकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में दूसरे दिन के महोत्सव का शुभारंभ प्रथम न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन, दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी राजेंद्र धामी, ऊर्जा निगम में एसई एनएस टोलिया और व्यापार संघ अध्यक्ष गोविंद लाल साह ने दीप जलाकर किया। लोक गायक प्रह्लाद मेहरा ने -ओ नंदा-सुनंदा तू दैण हो जाए, देवी भगवती मैया दैण हो जाए तेरा दरबार आयूं सुफल हो जाए, की भावभीनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
अभिलाषा एकेडमी ओगला के बच्चों ने भगवान गणेश की भव्य झांकी, मलयनाथ पब्लिक स्कूल के बच्चों ने उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित झांकी, वेदा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने नंदा डोला, आरएन टैगोर नारायणनगर के छात्र-छात्राओं ने नशा हटाओ, उत्तराखंड बचाओ और धारचूला के रं समाज ने प्रेमा कुटियाल के नेतृत्व में रं संस्कृति पर आधारित झांकी का जीवंत प्रदर्शन किया। इस दौरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ ही एनसीसी की बालिकाएं और युवा शक्ति के कार्यकर्ता जुटे रहे। शुक्रवार रात को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन