फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   O Dheini Kesikke Jaanu Dahihat, Hit Sali Kautik ...

ओ भिना कसिके जानू द्वाराहाट, हिट साली कौतिक...

Mon, 26 Nov 2018 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Mon, 26 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
O Dheini Kesikke Jaanu Dahihat, Hit Sali Kautik ...
मल्लिकार्जुन महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

मल्लिकार्जुन महोत्सव के अंतिम दिन लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी। दर्शक रात ढाई बजे तक रंगारंग कार्यक्रमों का आनंद उठाते रहे।

विज्ञापन


पांच दिनी महोत्सव के अंतिम दिन रविवार को विहान सांस्कृतिक दल अल्मोड़ी, सुरेश प्रसाद सुरीला, अमित गोस्वामी और सुरेश कुमार ने लोकगीतों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उन्होंने डीडीहाट की कमला छोरी, दिल लिगे चोरी-चोरी, यो डाणा को पार, देखिछ न्यार-न्यार, कैले बजा मुरूली, हाय काकड़ी झिले मां, नून पिसो सिले मा, हफ्ता में इतवार का दिन टेलीफोन करे सुवा, ओ भिना कसिके जानू द्वाराहाट, हिट साली कौतिक जानू गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन


महोत्सव समिति के अध्यक्ष महेश पाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर क्षेत्र के लोगों, सांस्कृतिक दलों, जन प्रतिनिधियों का आभार जताया। संचालन गोविंद भंडारी ने किया। इस मौके पर तनुज पाल, गोविंद पाल, विक्रम पाल, खड़क सिंह भंडारी, उमेश पुजारी, राजनारायण धामी, विनोद पंत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान में भूमिका, सुमित, वर्षा प्रथम
अस्कोट। मल्लिकार्जुन महोत्सव में रविवार को हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में केवीएस पाल मेमोरियल स्कूल की भूमिका खोलिया, जूनियर में सुमित खोलिया और सीनियर वर्ग में वर्षा पंत प्रथम स्थान पर रही। तात्कालिक भाषण में गजेंद्र खोलिया, अभिषेक पाल और पूर्णिमा पंत ने बाजी मारी। चित्रकला में नितेश प्रथम रहे। हिंदी सुलेख में चिल्ड्रंस पब्लिक स्कूल की करिश्मा, अंग्रेजी में पूजा पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र-छात्राओं को बेक्रिंग आर्ट एकेडमी की ओर से आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed