फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Number of corona positive in Pithoragarh 63

पिथौरागढ़ में तीन कोरोना पॉजिटिव, परेशान हुई संक्रमितों की संख्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Number of corona positive in Pithoragarh 63
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कारण शहरों से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। लौटने वाले लोगों की रेंडम सैंपलिंग कर कोरोना जांच भी की जा रही है। शुक्रवार को जिले से भेजे गए तीन सैंपल पॉजिटिव पाए गए। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 से बढ़कर 63 हो गई हैं। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक जिले से कुल 1436 व्यक्तियों के लैब सैंपल लिए गए, जिसमें से 1307 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। अब तक संक्रमित पाए गए 50 व्यक्तियों को स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। 58 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी आनी है। जिले में कुल चिह्नित 94 संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में से 34 केंद्र संचालित हैं। इनमें 772 लोग क्वारंटीन में हैं। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित पंचायत घर, विद्यालय भवन,एवं सरकारी भवनों में भी प्रवासियों को क्वारंटीन किया जा रहा है। 7880 व्यक्ति होम/पंचायत क्वारंटीन में हैं।
विज्ञापन
31984 व्यक्तियों ने 14 दिन का होम/पंचायत क्वारंटीन पूरा कर लिया है। जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कोविड-19 के लिए जारी एडवाइजरी का अनुपालन करने को कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed