{"_id":"574c99214f1c1b0e761090ca","slug":"nrega-scam-mini-bank-secretary-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" मनरेगा घोटाले में मिनी बैंक सचिव गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा घोटाले में मिनी बैंक सचिव गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Tue, 31 May 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विकासखंड विण के स्याला गांव में मनरेगा मद में हुए घोटाले में प्रशासन ने सोमवार को मिनी बैंक सचिव को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की गई है। मनरेगा मद में करीब 80 लाख रुपये का घपला हुआ था। मिनी बैंक सचिव पर आरोप है कि उसने करीब 15 लाख रुपये की राशि का गलत तरीके से भुगतान कर दिया। इस मामले में दो ग्राम विकास अधिकारी पहले ही निलंबित हो चुके हैं। मनरेगा में घोटाले का मामला प्रकाश में आने के बाद उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई। टीम ने कई बार गांव का दौरा किया। मनरेगा के तहत हुए कामों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि इस घपले में आठ लोग शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि मनरेगा की मद का पहले ब्लाक कार्यालय से गलत तरीके से धन का आहरण कर लिया गया। जिन लोगों के नाम पर जॉबकार्ड नहीं थे उनके नाम से भी मजदूरी निकाल ली गई। एसडीएम ने बताया कि इस घपले की जांच अभी जारी है। इधर, तहसीलदार हरी राम ने बताया कि स्याला गांव में हुए मनरेगा घोटाले में आज मिनी बैंक सटगल के सचिव उमेद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन