{"_id":"65f5e2403388c56a6e0e31af","slug":"now-villagers-of-bungabung-will-not-boycott-elections-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-111263-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अब चुनाव बहिष्कार नहीं करेंगे बुंगबुंग के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अब चुनाव बहिष्कार नहीं करेंगे बुंगबुंग के ग्रामीण
Sat, 16 Mar 2024 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
धारचूला के बुंगबुंग में वार्ता के दौरान मौजूद ग्रामीण। स्रोत: स्वयं
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील के ग्राम बुंगबुंग के ग्रामीणों ने लंबे समय से बंद पड़ी सड़क को खोलने की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार का एलान किया था। ग्रामीणों के एलान के बाद प्रशासनिक अधिकारी गांव पहुंचे और लोगों से वार्ता की।
तहसीलदार राम प्रसाद आर्य पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता को साथ लेकर गांव पहुंचे। तहसीलदार ने सड़क को तत्काल खोलकर यातायात सुचारु करने के निर्देश दिए। एक सप्ताह के अंदर बंद सड़क को खोले जाने के आश्वासन पर ग्रामीण चुनाव बहिष्कार का निर्णय वापस लेने पर सहमत हो गए। इसके बाद ग्रामीणों को मतदान की शपथ भी दिलाई गई। वहां राजस्व उपनिरीक्षक धर्मेंद्र भंडारी, गोविंद नाथ समेत ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद