फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now the banks are reaching the routine work

अब रुटीन काम वाले ही बैंकों में पहुंच रहे

Fri, 16 Dec 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 16 Dec 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Now the banks are reaching the routine work
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में शुक्रवार को कम संख्या में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला

नगर के बैंकों में भीड़ लगातार कम होती जा रही है। अब रुटीन काम वाले ही बैंकों में पहुंच रहे हैं। स्टेट बैंक में तो सामान्य दिनों में भी काफी संख्या में लोगों की आवाजाही बनी रहती है। बैंक से पेंशन लेने, खातों में पैसा जमा कराने, व्यापारी अपना कैश जमा कराने के लिए बैंकों में जाते रहते हैं। बैंक के अधिकारी भी इसे एक सामान्य प्रक्रिया मानकर चल रहे हैं।

विज्ञापन


उनका कहना है कि बड़ी बैंक शाखाओं में लोगों की इतनी संख्या अमूमन आती रहती है। अब महीने और साल का अंतिम पखवाड़ा चल रहा है, यदि जनवरी प्रथम सप्ताह में बैंकों में पर्याप्त कैश पहुंच जाता है तो फिर समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। लोगों को भी उम्मीद है कि बैंकों और एटीएम से भुगतान की राशि बढ़ सकती है।
विज्ञापन


स्टेट बैंक ने नगर के सभी एटीएम में पैसा डाल रखा है। एसबीआई की मुख्य शाखा में 24000 रुपए तक काउंटर और चेक से भुगतान के तौर पर दिए जा रहे हैं। बैंक को 2.5 करोड़ रुपए के 500 के नए नोट मिले थे। इनको सभी बैंक शाखाओं में बांट दिया गया है। एसबीआई की मुख्य शाखा से अन्य शाखाओं को अब 10 लाख रुपए तक ही दिए जा रहे हैं। एसबीआई मुख्य शाखा के रोकड़ अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि नगर के सभी एटीएम काम कर रहे हैं। ओरियंटल बैंक के एटीएम में पर्याप्त कैश है, लेकिन शुक्रवार को दिनभर सन्नाटे की स्थिति रही। अन्य बैंकों के एटीएम में भी अब कतार कम हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वाइप मशीन के लिए 38 आवेदन
कैशलेस ट्रांजेक्शन की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है। एसबीआई मुख्य शाखा में अब तक नगर के पुराने खाताधारकों ने स्वाइप मशीन के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। बैंक के सहायक प्रबंधक दीपक सिंह ने बताया कि अब तक 38 लोगों ने स्वाइप मशीन के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें से 10 लोगों के यहां मशीन फिट हो चुकी है। 24 मशीनें वेंडर के यहां स्टालेशन के लिए गई हैं। मशीन की कीमत 7000 रुपए होती है, परंतु बैंक इसे बिना किसी शुल्क के लगाता है। बशर्ते कि उस फर्म का बैंक में सीसी या सीए खाता हो। 400 रुपए तक इंस्टालेशन चार्ज जरूर लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed