{"_id":"5ad22fbf4f1c1b86098b48b2","slug":"now-in-villages-breast-cancer-screening","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांवों में होगी ब्रेस्ट कैंसर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांवों में होगी ब्रेस्ट कैंसर की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में हरी झंडी दिखाकर मेमोग्राफी वैन का शुभारंभ करते सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब राज्य के सीमांत के गांवों में भी ब्रेस्ट कैंसर की जांच होगी। हंस फाउंडेशन की मदद से राज्य को दो मेमोग्राफी वैन मिल गई हैं। एक वैन कुमाऊं और दूसरी गढ़वाल मंडल में तैनात की जाएगी। मेमोग्राफी वैन गांव-गांव में घूमकर महिलाओं की जांच करेगी।
विज्ञापन
शनिवार को सीएम ने पिथौरागढ़ जिला अस्पताल से दोनों मेमोग्राफी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने बताया कि एक वैन कुमाऊं और दूसरी गढ़वाल मंडल में तैनात की गई है। ये वैन मंडल के गांव-गांव जाकर ब्रेस्ट कैंसर की जांच करेगी। कैंसर की पुष्टि होने पर मरीज को हल्द्वानी के कैंसर अस्पताल और देहरादून के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाएगा। इस योजना से राज्य के गांवों की महिलाओं को सीधे इलाज का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
चलते-फिरते अस्पताल में होगा इलाज
पिथौरागढ़। राज्य को हंस फाउंडेशन से नौ चलते-फिरते अस्पताल भी मिले हैं। ये अस्पताल डॉक्टर और अस्पताल विहीन दूरदराज के इलाकों में सेवाएं देंगे। इन अस्पतालों में डॉक्टर और जरूरी स्टाफ तैनात रहेगा। इन मोबाइल अस्पतालों की राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनाती की जाएगी। इसके बाद जल्द ही 12 और मोबाइल अस्पताल राज्य को मिलेंगे। शनिवार को सीएम ने नौ मोबाइल केयर यूनिट को भी हरी झंडी दिखाई। सीएम ने कहा कि मोबाइल केयर यूनिट से ग्रामीण इलाकों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। अस्पताल और चिकित्सक विहीन क्षेत्रों में इन चलते फिरते अस्पतालों की तैनाती होगी। हर मोबाइल यूनिट में चिकित्सक, फार्मेसिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम की तैनाती होगी। ये अस्पताल किसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ को अत्याधुनिक आईसीयू की सौगात
आईसीयू के शुभारंभ के साथ ही पिथौरागढ़ जिला अस्पताल राज्य का पहला सुविधासंपन्न जिला बन गया है। यहां ढाई करोड़ की लागत से अत्याधुुनिक आईसीयू बनाया गया है। इससे विभिन्न रोगों और दुर्घटनाओं के मरीजों को अस्पताल में पूरा इलाज मिलेगा। शनिवार को सीएम ने जिला अस्पताल में नवनिर्मित आईसीयू का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आपात परिस्थितियों में इससे मरीजों के प्राणों की रक्षा होगी। साथ ही मरीजों को जिला अस्पताल में ही कई ऑपरेशन सेवा का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही उत्तरकाशी और चमोली में भी आईसीयू शुरू हो जाएंगे। इसके बाद अन्य जिला अस्पतालों में भी आईसीयू बनाए जाएंगे।
लोगों की जिंदगी बचाने में मिलेगी मदद : जोशी
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया है। कहा है कि सीएम की पहल पर पिथौरागढ़ में आईसीयू स्थापित हुआ है। इससे लोगों की जिंदगी बचाने में मदद मिलेगी। बेस अस्पताल के लिए 10 करोड़ देने से अस्पताल का काम तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी।