फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Now a day arriving in Delhi from Pithoragarh

अब एक दिन में पिथौरागढ़ से दिल्ली पहुंच रहे

Fri, 03 Mar 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 03 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Now a day arriving in Delhi from Pithoragarh
बस सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड परिवहन निगम पिथौरागढ़ ने एक मार्च से दिल्ली-पिथौरागढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू की है। इस बस सेवा को लेकर गुजरात, दिल्ली, बंगलूरू समेत अन्य राज्यों में नौकरी कर रहे लोगों में खासा उत्साह है। बस पिथौरागढ़ से सुबह साढ़े पांच बजे दिल्ली के लिए निकलती है। यदि रास्ते में जाम न हो तो बस यात्रियों को उसी दिन शाम आठ बजे तक दिल्ली आनंदविहार बस स्टेशन में पहुंचा देती है।

विज्ञापन


निगम को बस सेवा के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। हालांकि अभी इस बस में दिल्ली और पिथौरागढ़ आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा नहीं है, मगर लोहाघाट, चंपावत, टनकपुर और खटीमा जाने वाले यात्रियों की भरमार है। बस दिल्ली से सुबह साढ़े पांच बजे पिथौरागढ़ के लिए निकलती है, जो यात्रियों को रात आठ बजे तक पिथौरागढ़ पहुंचा रही है। यहां के लोगों ने नई बस सेवा का स्वागत किया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड परिवहन निगम के एआरएम आलोक बनवाल का कहना है कि यात्रियों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए इस बस सेवा को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि एक ही दिन में दिल्ली पहुंचने पर यात्री खासे उत्साहित हैं। बनवाल ने बताया कि अभी बस सेवा की जानकारी लोगों को कम ही है। बताया कि अभी इसमें लोकल रूटों के यात्री ज्यादा जा रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस सेवा को जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थकावट से मिलेगी राहत
दिल्ली में कार्यरत पिथौरागढ़ निवासी संजू बिष्ट कहते है कि जहां पहले उन्हें दिल्ली-पिथौरागढ़ आने-जाने में तीन दिन लग जाते थे। अब उनका सफर मात्र दो दिन का हो गया है। एक ही दिन में दिल्ली पहुंचकर अगले दिन बिना किसी थकावट के ड्यूटी में जा सकते हैं। दिल्ली जाने से पहले उन्होंने बताया कि वह पहले हल्द्वानी के रास्ते दिल्ली जाते थे, मगर अब इस बस से दिल्ली जा रहे हैं।

आसान हुआ सफर 
गुजरात में कार्यरत पिथौरागढ़ के पुरगड़ा ग्राम निवासी विजय सिंह खनका ने बताया कि उन्हें इस बस के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं थी, मगर उत्तराखंड परिवहन निगम ने पिथौरागढ़-दिल्ली बस सेवा को शुरू करके उनकी यात्रा कुछ कम कर दी है। अब वह दिल्ली से गुजरात का सफर हवाई या रेल मार्ग से आसानी से कर लेंगे। 


खरीदारी हुई आसान
व्यापारी छोटू थापा बस सेवा की सराहना करते हुए कहते है कि वह दुकान के लिए सामान लेने हर महीने दिल्ली जाते रहते हैं। दो दिन खरीदारी के बाद छठे या सातवें दिन पिथौरागढ़ वापसी होती थी, मगर अब इस बस सेवा के शुरू होने से उनकी खरीदारी आसान हो गई है। वह अगले दिन खरीदारी कर वापसी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed