फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Not a single permanent radiologist for a population of three lakh

Pithoragarh News: तीन लाख की आबादी के लिए एक भी स्थायी रेडियोलॉजिस्ट नहीं

Fri, 21 Aug 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Aug 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Not a single permanent radiologist for a population of three lakh
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में तीन लाख की महिला आबादी का स्वास्थ्य रामभरोसे है। यहां तक कि स्त्री रोग विशेषज्ञ की कमी से महिलाओं को स्थानीय स्तर पर इलाज और जांच की सुविधा नहीं मिल रही है। वहीं गर्भवतियों के लिए समय पर अल्ट्रासाउंड कराना चुनौती है। जिले में एक भी स्थायी रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। सिर्फ महिला अस्पताल में छह माह का रेडियोलॉजी का प्रशिक्षण देकर तैनात रेडियोलॉजिस्ट जिले भर की महिलाओं और गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं। इसके लिए महिलाओं और गर्भवतियों को जिला या महिला अस्पताल पहुंचना मजबूरी है। धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट और गंगोलीहाट सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में अल्ट्रासाउंड मशीनें जंक खा रही हैं और महिलाएं जांच के लिए 40 से 130 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। इन बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से परेशान महिलाओं ने कहा कि भले ही देश में बेटी बचाओ, महिला सशक्तीकरण का नारा गूंज रहा है लेकिन सीमांत जिले में ये बातें हवाई हैं।
विज्ञापन

--------------
बोलीं महिलाएं
सीएचसी में लाखों रुपये खर्च कर अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदी गई है। रेडियोलॉजिस्ट न होने से स्थानीय स्तर पर जांच बंद है। ऐसे में आम महिलाओं के साथ ही गर्भवतियों को जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डॉ. कविता महर, ब्लॉक प्रमुख, मुनस्यारी
---------
महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दावे हवाई हैं। नजदीकी अस्पतालों में न तो महिला रोग विशेषज्ञ हैं और ना ही रेडियोलॉजिस्ट। सरकार और विभाग को महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता से सोचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारा पांगती, मुनस्यारी
-----------------
सरकार सीमांत जिले में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं कर सकी है। महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय अस्पतालों में कोई व्यवस्था नहीं है जो चिंताजनक है।
हेमा शाह, डीडीहाट
----------
रेडियोलॉजिस्ट न होने से स्थानीय स्तर पर गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। उनके लिए जिला मुख्यालय जाना मजबूरी है। यदि स्थानीय स्तर पर रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होती तो महिलाओं, गर्भवतियों के साथ ही अन्य मरीजों को राहत मिलती।
हरि डसीला, डीडीहाट
----------------------
महिला अस्पताल में 90 गर्भवतियों का हुआ अल्ट्रासाउंड
पिथौरागढ़। महिला अस्पताल में गर्भवतियों के लिए अल्ट्रासाउंड शिविर लगा। जिले के विभिन्न हिस्सों से गर्भवतियां बारिश के बीच जांच के लिए पहुंची। भीड़ अधिक होने से उन्हें अपनी बारी का लंबा इंतजार करना पड़ा। बमुश्किल नंबर आया और जांच हुई तो गर्भवतियों को राहत मिली। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रामबाबू ने बताया कि पूरे दिन 90 गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड किया गया।

------------
कोट-रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति हुई थी लेकिन उन्होंने तैनाती नहीं ली है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उम्मीद है जल्द रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होगी। सीएचसी में भी शिविर लगाकर गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। -डॉ. जेएस चुफाल, सीएमओ, पिथौरागढ़
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed