फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Nomination process will start from tomorrow

Pithoragarh News: कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

Wed, 01 Nov 2023 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 Nov 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Nomination process will start from tomorrow
पिथौरागढ़ में निर्वाचन अधिसूचना के दौरान चर्चा करते छात्रसंघ कमेटी के लोग। संवाद
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। तीन और चार नवंबर को नामांकन होगा। बुधवार को कैंपस में बैठक का आयोजन कर अधिसूचना जारी की गई।
विज्ञापन

कैंपस के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डीके उपाध्याय ने बताया कि छात्रसंघ निर्वाचन के लिए निर्वाचन अधिसूचना जारी कर दी गई है। तीन नवंबर को सुबह 11 से एक बजे और चार नवंबर को 11 से तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। वापसी पांच नवंबर सुबह 11 बजे से एक बजे तक होगी। नामांकन प्रपत्रों की जांच और वैध प्रत्याशियों की घोषणा पांच नवंबर को एक से चार बजे तक की जाएगी। मतदान सात नवंबर सुबह साढ़े नौ से डेढ़ बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा करने के साथ ही शपथ ग्रहण होगा। इस मौके पर कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय, प्राचार्य पिथौरागढ़ महाविद्यालय प्रोफेसर पुष्कर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


..............
चार डिग्री कॉलेज में चुनाव की अधिसूचना जारी

चंपावत। चंपावत जिले के चार (चंपावत, टनकपुर, बनबसा और देवीधुरा) राजकीय डिग्री कॉलेज में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन सभी कॉलेज में नामांकन पत्र की बिक्री बृहस्पतिवार तक होगी। नामांकन पत्र शुक्रवार को भरे जाएंगे। मतदान सभी कॉलेज में सात नवंबर को होगा। पाटी और लोहाघाट में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना दो नवंबर को जारी होगी। चंपावत में प्राचार्य डॉ. चंद्र राम ने शिक्षकों, छात्र नेताओं और पुलिस प्रशासन के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण चुनाव के इंतजामात पर चर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

पीयूष अभाविप के प्रत्याशी
पिथौरागढ़। छात्रसंघ चुनाव के लिए अभाविप ने अध्यक्ष पद पर पीयूष उप्रेती को प्रत्याशी घोषित किया है। मिली जानकारी के अनुसार अन्य पदों पर बाहरी तौर पर संगठन समर्थन दे रहा है लेकिन संगठन का मुख्य केंद्र अध्यक्ष पद का उम्मीदवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed